1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. धूं-धूं कर जल उठी मुंबई की गगनचुंबी इमारत, फायरब्रिगेड की 4 गाड़ियां मौके पर, आग पर काबू पाने की कोशिश जारी

धूं-धूं कर जल उठी मुंबई की गगनचुंबी इमारत, फायरब्रिगेड की 4 गाड़ियां मौके पर, आग पर काबू पाने की कोशिश जारी

 Reported By: Dinesh Mourya Edited By: Niraj Kumar
 Published : Feb 28, 2025 11:31 am IST,  Updated : Feb 28, 2025 03:15 pm IST

मुंबई की एक गगनचुंबी इमारत में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने इमारत के ऊपरी हिस्से को अपने चपेट में ले लिया। फायर ब्रिगेड की गाड़ियां आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही हैं।

Mumbai, Building fire- India TV Hindi
मुंबई: इमारत में लगी आग Image Source : INDIA TV

मुंबई: मुंबई के लालबाग इलाके में आज एक गगनचुंबी इमारत में आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटों ने इमारत के ऊपरी हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया। इस बिल्डिंग नाम सालसे द 27  है। फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियां मौके पर पहुंच चुकी हैं और आग पर काबू पाने की कोशिशें जारी है। 

42 वीं मंजिल पर लगी आग

यह बिल्डिंग भायखला ईस्ट में बी.ए. रोड पर न्यू ग्रेड इंस्टा मिल के पास है। आग का धुआं पूरे इलाके में दूर-दूर तक देखा जा रहा है। आग की लपटें इमारत की ऊपरी मंजिल को अपनी चपेट में ले रही है। बताया जाता है कि यह गगनचुंबी इमारत 57 मंजिल की है जबकि आग 42 वीं मंजिल पर लगी है।

इस अग्निकांड में अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। फायरब्रिगेड की टीम आग पर काबू पाने की पूरी कोशिश कर रही है। जानकारी के मुताबिक मुंबई फायर ब्रिगेड को जैसे ही आग लगने की सूचना मिली उसने लेवल-1 (माइनर) फायर इमरजेंसी घोषित कर दी। 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।