1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. VIDEO: ठाणे के इस नामी मॉल में लगी भीषण आग, दूर तक फैला धुएं का गुबार

VIDEO: ठाणे के इस नामी मॉल में लगी भीषण आग, दूर तक फैला धुएं का गुबार

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : Jan 28, 2025 10:50 am IST,  Updated : Jan 28, 2025 11:00 am IST

ठाणे के एक नामी मॉल में सुबह अचानक आग लग गई। मॉल के दूसरे माले पर स्थित पूमा ब्रांड के आउटलेट में आग लगी, जिसे बुझा दिया गया है।

मॉल में लगी आग- India TV Hindi
मॉल में लगी आग

महाराष्ट्र के ठाणे जिले के घोड़बंदर रोड परिसर स्थित हाइपरसिटी मॉल में मंगलवार अचानक आग लग गई। मॉल के दूसरे माले पर स्थित पूमा ब्रांड के आउटलेट में सुबह लगभग 7:50 बजे अचानक आग लग गई। गनीमत रही कि यह घटना सुबह के वक्त हुई और मॉल में कोई भी ग्राहक मौजूद नहीं था, जिसके कारण बड़ी दुर्घटना टल गई।

ठाणे नगर निगम के आपदा विभाग को आग की जानकारी मिलते ही तुरंत घटनास्थल पर टीम पहुंची। इसके अलावा, कासरवडवली पुलिस स्टेशन के अधिकारी भी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। आग पर काबू पाने के लिए दमकल विभाग ने एक पिकअप फायर गाड़ी, फायर ऑफिसर, एक रेस्क्यू गाड़ी और एक हाई राइज गाड़ी भेजी। आग बुझाने का कार्य जोर-शोर से चला।

खरीदारी के लिए बड़ी संख्या में आते हैं लोग

हाइपरसिटी मॉल घोड़बंदर रोड का प्रमुख शॉपिंग डेस्टिनेशन है। आमतौर पर गारमेंट्स और जूते-चप्पल खरीदने के लिए बड़ी संख्या में लोग यहां आते हैं। खासकर घोड़बंदर क्षेत्र को एक हाई-प्रोफाइल इलाका माना जाता है, जहां लोग रोजमर्रा की जरूरी चीजें भी यहां से खरीदते हैं। यदि यह घटना दिन के समय होती और मॉल में ग्राहक होते, तो यह एक बड़ी दुर्घटना का रूप ले सकती थी।

आग लगने की क्या रही वजह? जांच जारी

ठाणे नगर निगम और अन्य संबंधित अधिकारियों द्वारा काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। फिलहाल, आग के कारण का पता नहीं चल सका है। अधिकारियों का कहना है कि जांच जारी है और जल्द ही इसकी पूरी जानकारी दी जाएगी।

(रिपोर्ट- रिजवान शेख)

ये भी पढ़ें- 

"सरस्वती पूजा के लिए चंदा दो", मना करने पर यूनिवर्सिटी में भीड़ गए छात्र, जमकर की तोड़फोड़ और पत्थरबाजी

अतुल सुभाष जैसा एक और मामला, सुसाइड से पहले शख्स ने बताई अंतिम इच्छा- कब्र पर लगे पत्थर में लिखा जाए...

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।