1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. मुंबई के फिनिक्स मॉल के फूड कोर्ट में लगी आग, मौके पर पहुंची दमकल की कई गाड़ियां

मुंबई के फिनिक्स मॉल के फूड कोर्ट में लगी आग, मौके पर पहुंची दमकल की कई गाड़ियां

 Reported By: Saket Rai Edited By: Avinash Rai
 Published : Apr 03, 2025 11:02 pm IST,  Updated : Apr 03, 2025 11:13 pm IST

मुंबई के कुर्ला में स्थित फीनिक्स मॉल के फूड कोर्ट में आग लगने की वजह से लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में आग लगने की सूचना दमकल विभाग को दी गई। बता दें कि इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

Fire broke out in the food court of Phoenix Mall in Mumbai fire brigade reached the spot- India TV Hindi
मुंबई के फिनिक्स मॉल के फूड कोर्ट में लगी आग Image Source : INDIA TV

मुंबई के कुर्ला इलाके में स्थित फिनिक्स मॉल में आग लगने की घटना देखने को मिला है। यह आग फिनिक्स मॉल के फूड कोर्ट में लगी, जिसके बाद पूरे मॉल में धुआं फैल गया। आग लगने की घटना के बाद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में मॉल के अधिकारियों ने फायर ब्रिगेड को इस घटना की सूचना दी। मौके पर फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां पहुंची और आग पर काबू पा लिया गया हैं। बता दें कि इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई सूचना अबतक नहीं मिली है। 

धारावी में बीते दिनों लगी थी आग

बता दें कि इससे पहले मुंबई के धारावी इलाके में भीषण आग लग गई थी। दरअसल यहां बस डिपो के पास खड़े ट्रक में सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। ट्रक के अंदर सिलेंडर रखा गया था। तभी वो अचानक फट गया। इसके बाद आग ने पूरे ट्रक को अपने चपेट में ले लिया। देखते ही देखते ट्रक आग के गोले में बदल गया। मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची। आग पर अब काबू पा लिया गया। इस घटना में कोई भी घायल नहीं हुआ था। वहीं, दूसरी ओर मुंबई के विद्याविहार पश्चिम इलाके में बीते दिनों एक हाउसिंग सोसाइटी में भीषण आग लगने की घटना सामने आई थी। 

हाउसिंग सोसाइटी में भी लगी थी आग

इस हादसे में एक सिक्योरिटी गार्ड की मौत हो गई थी, जबकि एक अन्य घायल हो गया। बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) के अनुसार, आग 13 मंजिला इमारत में फैल गई थी। आग से एसी यूनिट, लकड़ी का फर्नीचर और अन्य सामान जलकर खाक हो गया, जिससे संपत्ति को भारी नुकसान हुआ। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।