1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मनोहर जोशी को पड़ा दिल का दौरा, हालत गंभीर; ICU में भर्ती

पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मनोहर जोशी को पड़ा दिल का दौरा, हालत गंभीर; ICU में भर्ती

 Published : Feb 22, 2024 11:26 pm IST,  Updated : Feb 22, 2024 11:26 pm IST

पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मनोहर जोशी शिवसेना संस्थापक दिवंगत बालासाहेब ठाकरे के करीबी सहयोगियों में से एक थे। उन्हें बालासाहेब का बहुत वफादार माना जाता था। वह 1995 से 1999 तक महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री थे और वह अविभाजित शिवसेना की ओर से राज्य के मुख्यमंत्री बनने वाले पहले नेता थे।

manohar joshi- India TV Hindi
महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर जोशी Image Source : FILE PHOTO

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मनोहर जोशी को दिल का दौरा पड़ने के बाद मुंबई के हिंदुजा अस्पताल के ICU में भर्ती कराया गया है। वह डॉक्टरों की देखरेख में हैं, हिंदुजा अस्पताल ने गुरुवार को यह जानकारी दी। अस्पताल ने एक बयान में बताया कि लोकसभा के पूर्व अध्यक्ष 86 वर्षीय जोशी को बुधवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया और उनकी हालत गंभीर है।

बयान के मुताबिक, ''महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर जोशी को 21 फरवरी 2024 को हिंदुजा अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्हें दिल का दौरा पड़ा है और उनकी हालत गंभीर है। वर्तमान में वह चिकित्सकों की निगरानी में आईसीयू में हैं और उन्हें सर्वोत्तम चिकित्सा सुविधाएं दी जा रही हैं।''

वाजपेयी सरकार में लोकसभा अध्यक्ष के पद पर रहे

शिवसेना के दिग्गज नेताओं में शुमार 86 वर्षीय जोशी को पिछले वर्ष मई में मस्तिष्काघात के बाद इसी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जोशी वर्ष 1995 से 1999 तक महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री थे और वह अविभाजित शिवसेना की ओर से राज्य के मुख्यमंत्री बनने वाले पहले नेता थे। वह सांसद भी रह चुके हैं और 2002 से 2004 तक केंद्र की वाजपेयी सरकार में लोकसभा अध्यक्ष के पद पर रहे थे।

बालासाहेब के करीबी थे मनोहर जोशी

बता दें कि पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मनोहर जोशी शिवसेना संस्थापक दिवंगत बालासाहेब ठाकरे के करीबी सहयोगियों में से एक थे। उन्हें बालासाहेब का बहुत वफादार माना जाता था इसलिए जब पिछले साल उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था, तो उद्धव ठाकरे अपनी पत्नी रश्मि और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ उनका हाल जानने के लिए अस्पताल गए थे।

यह भी पढ़ें-

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।