1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. मशहूर कथावाचक जया किशोरी से बदसलूकी, पीछा करते-करते मंच पर पहुंच गया होटल कारोबारी, दी जान से मारने की धमकी

मशहूर कथावाचक जया किशोरी से बदसलूकी, पीछा करते-करते मंच पर पहुंच गया होटल कारोबारी, दी जान से मारने की धमकी

 Reported By: Vishal Singh Edited By: Khushbu Rawal
 Published : Feb 22, 2024 04:25 pm IST,  Updated : Feb 22, 2024 04:31 pm IST

जया किशोरी लखनऊ में महिला और बाल सुरक्षा संगठन (1090) के कार्यक्रम में महिलाओं को टिप्स देने के लिए आई थीं तभी उनके साथ ही एक बड़ी घटना घट गई। कार्यक्रम के दौरान एक होटल कारोबारी स्टेज पर चढ़कर गया और उनके साथ बदसलूकी करने लगा।

jaya kishori- India TV Hindi
जया किशोरी से बदसलूकी के आरोप में होटल कारोबारी गिरफ्तार Image Source : FILE PHOTO

देश की मशहूर कथावाचक और मोटिवेशनल स्पीकर जया किशोरी का पीछा करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में एक होटल व्यवसायी को गिरफ्तार किया गया है। लखनऊ की हजरतगंज पुलिस ने यह कार्रवाई की है। बता दें कि जया किशोरी लखनऊ में महिला और बाल सुरक्षा संगठन (1090) के कार्यक्रम में महिलाओं को टिप्स देने के लिए आई थीं तभी उनके साथ ही एक बड़ी घटना घट गई। जया किशोरी के मुंह बोले भाई दीपक ओझा की तहरीर पर हजरतगंज पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी दीपेश ठाकुरदास थवानी को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक, आरोपी मूल रूप से महाराष्ट्र का निवासी है जो सोशल मीडिया पर जया किशोरी को फॉलो करता है।

कई दिनों से कर रहा था पीछा

जया किशोरी मंगलवार को महिला हेल्प लाइन 1090 के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए लखनऊ स्थित गन्ना संस्थान के ऑडिटोरियम में पहुंची थीं। तभी होटल कारोबारी दीपेश ठाकुरदास थवानी अवैध तरीके से कार्यक्रम में घुस आया और स्टेज पर चढ़कर गया। उसने जया किशोरी के साथ अभद्रता करने का प्रयास किया गया। साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी। मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी पिछले कई दिनों से जया किशोरी का पीछा कर रहा था।

हैदराबाद, जयपुर और जालंधर में भी स्टेज पर पहुंचा था आरोपी

आरोपी दीपेश को सोशल मीडिया के जरिए उनके कार्यक्रमों की जानकारी मिलती है जिसके बाद वह कार्यक्रम स्थल पर पहुंच जाया करता है। इससे पहले वह हैदराबाद, जयपुर और जालंधर में भी स्टेज पर पहुंचा था। उसके खिलाफ इन शहरों में भी मामले दर्ज हैं।

विदेश में रहता है आरोपी का परिवार

बताया जा रहा है कि आरोपी दीपेश शिरडी महाराष्ट्र के रहने वाला है। उसका शिरडी में बड़ा होटल है। उसके परिवार के सदस्य पश्चिम अफ्रीका के घाना में कारोबार करते हैं। आरोपी विदेश आता जाता रहता है।

यह भी पढ़ें-

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।