1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. मुंबई में सड़क हादसे में 4 लोगों की मौत, कई घायल अस्पताल में भर्ती

मुंबई में सड़क हादसे में 4 लोगों की मौत, कई घायल अस्पताल में भर्ती

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 31, 2020 11:52 pm IST,  Updated : Sep 01, 2020 12:16 am IST

मुंबई में आज एक सड़क हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए। जेजे हास्पिटल से प्राप्त जानकारी में पता चला कि इस हादसे में 8 लोग घायल हुए थे जिनमें से 4 की मौत हो गई है।

Four people dead in road accident in Mumbai- India TV Hindi
Four people dead in road accident in Mumbai Image Source : PTI/FILE

मुंबई: मुंबई में आज एक सड़क हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए। जेजे हास्पिटल से प्राप्त जानकारी में पता चला कि इस हादसे में 8 लोग घायल हुए थे जिनमें से 4 की मौत हो गई है। मृतकों ने नहीम, सरोजा, जुबेदा और चौथे शख्स की पहचान के बारे में जानकारी नही मिल पाई है। इसके अलाव जो लोग इस हादसे में घायल हुए है उनके नाम महोम्मद जुही, नदीम अनसारी, कमलेश, महोम्मद नदीम है जो सभी हास्पिटल में भर्ती है। 

कार-मोटरसाइकिल की टक्कर में तीन लोगों की मौत

महाराष्ट्र के भंडारा जिले में शनिवार को मोटरसाइकिल और कार की टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस निरीक्षक गजानन कांकले ने कहा कि शनिवार पूर्वाह्न करीब 11:30 बजे लखनी और भंडारा के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग पर तेज रफ्तार कार चालक ने एक गड्ढे से अपने वाहन को दूर रखने की कोशिश करते हुए अपना नियंत्रण खो दिया। उन्होंने कहा कि मृतकों की पहचान कार चालक विलास पंचभाई (18), मोटरसाइकिल सवार शशिकांत सर्वे (27)और दोपहिया वाहन पर पीछे बैठे सुधीर माते (35) के रुप में हुई है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।