पुणे: आज आषाढ़ माह का आखिरी रविवार है लेकिन पुणे मे चिकन मटन के शॉप पर भी लंबी कतारें देखी गईं। वहीं इस दिन का फायदा राजनेता भी उठाते हुए नजर आ रहे हैं। इसकी वजह है पुणे महानगर निगम का चुनाव। नेता मतदाताओं को लुभाने लिए नया फंडा अपना रहे हैं। वे लोगों को मुफ्त चिकन ऑफर कर रहे हैं और बदले में आधार कार्ड या वोटर लिस्ट दिखाने को कह रहे हैं।
मुफ्त में बांटा 5 हजार किलो चिकन
पुणे के धनोरी इलाके में रहने वाले एक दंपति ने 5000 हजार किलो चिकन अपने चुनाव क्षेत्र में रहने वाले मतदाताओं को मुफ्त में बांटने का कार्यक्रम किया। इस दंपति ने मतदाताओं को चिकन देने से पहले एक शर्त भी रखी थी। चिकन लेने से पहले उस व्यक्ति को अपना आधार कार्ड या चुनाव पहचान पत्र दिखाना जरूरी था।
मतदाताओं तक आसान पहुंच बनाने का फंडा
यह अनोखा कार्यक्रम क्यों किया? यह सवाल हर किसी के दिल में आता होगा। दरअसल, आने वाले कुछ दिनों में पुणे महानगर निगम के चुनाव होने वाले हैं जिसके चलते मतदाताओं तक बड़ी आसानी से पहुंचने के लिए इस अनोखे फंडे का इस्तेमाल किया गया।
7 से 8 स्टॉल लगाकर मुफ्त चिकन बांटा
पुणे में वार्ड नंबर 1 धनौरी,विश्रांतवाडी, इन इलाकों में अलग-अलग जगह पर करीब 7 से 8 स्टॉल भी लगाए गए थे जहां पहचान पत्र दिखाने के बाद हर एक व्यक्ति को लगभग 1 किलो चिकन मुफ्त में दिया गया। इस तरह से पुणे के इस इलाके में करीब 5000 किलो चिकन मुफ्त में बांटा गया। इसका आयोजन धनंजय भाऊ जाधव फाउंडेशन तथा पूजा ताई जाधव के द्वारा किया था एक ही दिन चलाए गए इस कार्यक्रम के दौरान मुफ्त का चिकन लेने के लिए लंबी कारों में महिलाओं की संख्या सबसे अधिक दिखाई दे रही थी।
रिपोर्ट-समीर शेख, पुणे