1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. नागपुर में बाइक सवारों की हुड़दंगई, कार में की तोड़फोड़; मारपीट का CCTV फुटेज आया सामने

नागपुर में बाइक सवारों की हुड़दंगई, कार में की तोड़फोड़; मारपीट का CCTV फुटेज आया सामने

 Reported By: Yogendra Tiwari Edited By: Amar Deep
 Published : Jul 03, 2026 02:54 pm IST,  Updated : Jul 03, 2026 03:33 pm IST

नागपुर में बाइक सवार युवकों ने एक कार सवार के साथ मारपीट की। घटना का वीडियो भी सामने आया है। ये युवक कई बाइकों पर सवार होकर शहर में हुड़दंगई कर रहे थे। पुलिस ने 14 लोगों को गिरफ्तार किया है।

कार सवार के साथ की मारपीट।- India TV Hindi
कार सवार के साथ की मारपीट। Image Source : REPORTER INPUT

नागपुर: शहर के मनकापुर में कुछ अराजक तत्वों के द्वारा बीच सड़क पर हुड़दंगई करने का मामला सामने आया है। यहां कुछ युवकों की गैंग बाइकों पर सवार होकर सड़क जिग जैग स्टाइल में हुड़दंगई कर रहे थे। इस दौरान एक कार सवार युवक के द्वारा टोकने पर ये युवक उससे मारपीट करने लगे। आरोपी युवकों ने कार पर पथराव भी कर दिया, जिससे कार के कांच टूट गए। इस घटना में कार सवार ट्रैफिक पुलिसकर्मी घायल भी हो गए। घटना के बाद पुलिस की टीम मामले की जांच में जुट गई। फिलहाल इस मामले में पुलिस ने 14 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 

सीसीटीवी फुटेज आया सामने

दरअसल, पूरा मामला नागपुर के मनकापुर थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। यहां सड़क पर जिग जैग तरीके से दो पहिया चलाने और हार्न बजाने को लेकर हुए विवाद में पाचपवली पुलिस क्षेत्र के युवाओं ने भारी तांडव मचाया। आरोपियों ने कार चालक ट्रैफिक पुलिस के सिपाही के साथ मारपीट की। आरोपियों ने बीच रास्ते में कार चालक ट्रैफिक पुलिसकर्मी को घेरकर उनपर हमला कर दिया। आरोपियों ने पथराव भी किए और कार के कांच फोड़ दिए। इस वारदात के बाद सीसीटीवी फुटेज और गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने 14 आरोपियों को धर दबोचा है। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि आरोपी हुड़दंगई कर रहे हैं। उन्होंने कार सवार के साथ मारपीट की और उसकी कार में तोड़फोड़ भी की।

14 आरोपी गिरफ्तार

प्राप्त जानकारी के अनुसार मनकापुर निवासी कुणाल मधुसूदन सिंह एमआईडीसी ट्रैफिक परिमंडल में सिपाही हैं। 28 जून की रात करीब 10:30 बजे वह कार से मनकापुर स्थित अपने घर जा रहे थे। रास्ते में करीब सात आठ दो पहिया वाहनों पर डबल और ट्रिपल बैठे कुछ लड़के खतरनाक तरीके से गाड़ियां चला कर कुणाल को तंग कर रहे थे। कुणाल ने जब हॉर्न बजाया, तो लड़कों ने रास्ता दे दिया। जैसे ही कुणाल की कार मनकापुर रिंग रोड पर रुकी, तो पीछे से आए 12 से 14 हुडदंगियों ने अपनी बाइक कार के आगे लगा दी, और पीछे के कांच तोड़ दिए। इस दौरान एक आरोपी ने सीधे कुणाल को पत्थर दे मारा, जिससे वह घायल हो गए।

यह भी पढ़ें-

एक ही नंबर प्लेट की दो कार, दोनों के मालिक डॉक्टर, अंतर पहचानना मुश्किल; लोकिन पेट्रोल पंप पर हुआ खेला

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।