1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. महाराष्ट्र में शुरू हुई शराब की होम डिलीवरी, जानिए कैसे कर सकते हैं अप्लाई

महाराष्ट्र में शुरू हुई शराब की होम डिलीवरी, जानिए कैसे कर सकते हैं अप्लाई

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 15, 2020 09:23 pm IST,  Updated : May 15, 2020 09:23 pm IST

राज्य में जो लोग शराब का ऑर्डर देना चाहते हैं, उन्हें mahaexcise.com पर लॉगिन करना होगा। 

Liquor- India TV Hindi
Representational Image Image Source : AP

मुंबई. महाराष्ट्र में ज्यादातर जगहों पर शुक्रवार से शराब की होम डिलीवरी शुरू हो गई है। राज्य सरकार ने शराब की दुकानों पर लगने वाले जमघट को खत्म करने के लिए होम डिलीवरी की अनुमति दी है। इस वक्त राज्य के 36 में से 23 जिलों में शराब की होम डिलीवरी की जा रही है।

राज्य में जो लोग शराब का ऑर्डर देना चाहते हैं, उन्हें mahaexcise.com पर लॉगिन करना होगा। आइए आपको बतातें हैं कि महाराष्ट्र आबकारी विभाग की शराब की होम डिलीवरी को लेकर गाइडलाइंस।

ग्राहकों के लिए गाइडलाइन

ग्राहक के पास शराब ऑर्डर करने के लिए परमिट होना चाहिए। परमिट एक्साइज विभाग की वेबसाइट से हासिल किया जा सकता है। शराब के आर्डर WhatsApp और SMS के जरिए दिए जा सकते हैं।

रिटेलर्स के लिए गाइडलाइन

शराब विक्रेताओं को डिलीवरी करने वाले व्यक्तियों के लिए आबकारी पुलिस अधीक्षक या पुलिस उपाधीक्षक से पास प्राप्त करने होंगे। डिलीवरी करने वालों को लिमिटेड समय के लिए वैलिड आई-कार्ड्स देने होंगे। एक रिटेलर 10 से ज्यादा लोगों को होम डिलीवरी में नहीं लगा सकेंगे। एक डिलीवरी मैन एक दिन में सिर्फ 25 यूनिट डिलीवर करेगा। एकबार में एक यूनिट डिलीवरी की ही अनुमति होगी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।