1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. 'मैं स्टार प्रचारक हूं, खर्च की चिंता मत करो', गढ़चिरौली में चुनावी सभा के दौरान मंत्री बावनकुले का बयान चर्चा में

'मैं स्टार प्रचारक हूं, खर्च की चिंता मत करो', गढ़चिरौली में चुनावी सभा के दौरान मंत्री बावनकुले का बयान चर्चा में

 Edited By: Mangal Yadav @MangalyYadav
 Published : Nov 22, 2025 05:57 pm IST,  Updated : Nov 22, 2025 06:08 pm IST

मंत्री और BJP नेता चंद्रशेखर बावनकुले ने गढ़चिरौली भाजपा ज़िला अध्यक्ष रमेश बरसागड़े से कहा कि मैं स्टार कैंपेनर हूं, आप खर्च की चिंता न करें। उन्होंने यह भी कहा कि हम चुनाव आयोग को हिसाब दे देंगे।

चंद्रशेखर बावनकुले - India TV Hindi
चंद्रशेखर बावनकुले Image Source : REPORTER

गढ़चिरौलीः गढ़चिरौली नगर परिषद चुनाव प्रचार के दौरान बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष और सरकार में मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले का एक बयान चर्चा का विषय बन गया है। जनसभा को संबोधित करते समय मंच के सामने बैठी महिलाओं को देखकर बावनकुले ने पंडाल की व्यवस्था पर नाराज़गी जताई। शहर की बुजुर्ग महिलाएं धूप में बैठी थी। उन्होंने कहा कि लाडली बहन धूप में बैठी है… पंडाल पूरा क्यों नहीं डाला?। 

चुनाव आयोग को चुनावी खर्च का हिसाब दे देंगे

इस पर ज़िला अध्यक्ष ने जवाब दिया कि पंडाल का बजट सीमित था, क्योंकि चुनाव अधिकारी को हर खर्च का हिसाब देना पड़ता है। इस पर बावनकुले ने कहा कि “मैं स्टार प्रचारक हूं… मुझे हिसाब देने की जरूरत नहीं”। बीजेपी ज़िला अध्यक्ष की बात सुनकर चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा कि मैं स्टार प्रचारक हूं, चुनाव आयोग को हम हिसाब देंगे दिखाएंगे कि यह चीज 50 रुपये की है। आप चिंता क्यों करते हो कार्यकर्ताओं को बोले बजट की टेंशन ना लें।  

बावनकुले का यह बयान अब राजनीतिक हलकों में चर्चा का विषय बना हुआ है। विपक्ष इसे चुनाव खर्च नियमों पर सवाल उठाने वाला बयान बता रहा है, जबकि बीजेपी कार्यकर्ताओं के अनुसार यह सिर्फ मंच संचालन को लेकर दिया गया सहज बयान था।

यहां सुने बयान

मैं खर्च का हिसाब इलेक्शन कमीशन को दूंगा

हम चुनाव आयोग को हिसाब देंगे, आप हिसाब से डरें नहीं। अगर आप पर्दा लगाएंगे तो हम आपको बताएंगे कि यह 50 रुपये का है। मैं स्टार कैंपेनर हूं। हिसाब-किताब क्यों है? मैं राज्य में हूं, हम राज्य में हिसाब देंगे। बता दें कि महाराष्ट्र में नगर परिषद चुनाव हो रहे हैं। इसके लिए चुनाव प्रचार बीजेपी के मंत्री और सीनियर नेता कर रहे हैं। नगर परिषद चुनाव दो दिसंबर को होंगे और रिजल्ट तीन दिसंबर को आएंगे। 

रिपोर्ट- नरेश सहारे

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।