1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. IIT बॉम्बे में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी जैसा कांड! गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में झांक रहा था कैंटीन कर्मचारी, वीडियो बनाने का भी आरोप

IIT बॉम्बे में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी जैसा कांड! गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में झांक रहा था कैंटीन कर्मचारी, वीडियो बनाने का भी आरोप

 Edited By: Malaika Imam
 Published : Sep 20, 2022 06:03 pm IST,  Updated : Sep 20, 2022 09:29 pm IST

IIT Bombay: कैंटीन में रात के वक्त ड्यूटी करने वाला यह कर्मचारी गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में झांक कर रहा था। इसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। छात्राओं ने कर्मचारी पर आरोप लगाया है कि वह लड़कियों का वीडियो भी बना रहा था।

IIT Bombay- India TV Hindi
IIT Bombay Image Source : REPRESENTATIVE IMAGE

IIT Bombay: पंजाब की चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में लड़कियों का एमएमएस लीक होने की घटना को लेकर हंगामा मचा है। वहीं, अब आईआईटी बॉम्बे (IIT Bombay) में एक कैंटीन कर्मचारी को गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में झांकते हुए पकड़ा गया है। कैंटीन में रात के वक्त ड्यूटी करने वाला यह कर्मचारी गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में झांक कर रहा था। इसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। छात्राओं ने कर्मचारी पर आरोप लगाया है कि वह लड़कियों का वीडियो भी बना रहा था। हालांकि, पुलिस का कहना है कि आरोपी के फोन में कोई वीडियो, एमएमएस या तस्वीरें नहीं मिली हैं।

यह मामला रविवार की रात सामने आया। एक छात्रा ने किसी को खिड़की से गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में झांकते देखा। इसके बाद उसने शोर मचाकर सबको इसकी जानकारी दी। आईआईटी बॉम्बे की ओर से जारी बयान में कहा गया, "मामला हॉस्टल-10 का है। यहां की कैंटीन रविवार को पेस्ट कंट्रोल वर्क के लिए बंद कर दी गई थी, लेकिन यहां काम करने वाले कर्मचारी रात में हॉस्टल परिसर में ही रुक गए थे। हॉस्टल बिल्डिंग की कुछ विंग्स में बाथरूम की खिड़कियों पर प्लेटफॉर्म जैसा बना हुआ है। यह ग्राउंड फ्लोर से पाइपों से जुड़ा हुआ है। इन्हीं पाइपों का सहारा लेकर झांकने वाला खिड़की तक पहुंचा था।"

'लड़कियों सेफ्टी और सिक्योरिटी सुनिश्चित करते हैं'

आईआईटी बॉम्बे ने कहा, "हॉस्टल-10 में रहने वालों की सतर्कता के चलते आरोपी पकड़ा गया। हॉस्टल की नाइट कैंटीन का कर्मचारी पाइप डक्ट के सहारे चढ़कर बाथरूम में झांक रहा था। यह घटना महिलाओं के निजी स्पेस का उल्लंघन है। मामले में मुंबई पुलिस जांच कर रही है। हम लड़कियों सेफ्टी और सिक्योरिटी सुनिश्चित करते हैं।"

कैंटीन में काम करने वाले 22 साल का शख्स गिरफ्तार

वहीं, पुलिस ने बताया, "आईआईटी बॉम्बे की कैंटीन में काम करने वाले 22 साल के एक शख्स को हॉस्टल की बिल्डिंग में छात्राओं के बाथरूम में झांकने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आईपीसी की धारा 354 के तहत मामला दर्ज उसे कल कोर्ट में पेश किया जाएगा। जांच जारी है।"

गौरतलब है कि हाल ही में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में ऐसा ही मामला सामने आया है। जहां पर हॉस्टल में छात्रा की ओर से अन्य छात्राओं का वीडियो बनाने और उसे अपने बॉयफ्रेंड को भेजने की घटना से हंगामा मचा हुआ है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।