1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. नारायण राणे ने महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन की मांग की, कहा-ठाकरे सरकार के पास कोरोना संकट संभालने की क्षमता नहीं

नारायण राणे ने महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन की मांग की, कहा-ठाकरे सरकार के पास कोरोना संकट संभालने की क्षमता नहीं

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 25, 2020 06:27 pm IST,  Updated : May 25, 2020 06:27 pm IST

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता नारायण राणे ने महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन लागू करने की मांग की है। 

नारायण राणे ने महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन की मांग की, कहा-ठाकरे सरकार के पास कोरोना संकट संभालने- India TV Hindi
नारायण राणे ने महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन की मांग की, कहा-ठाकरे सरकार के पास कोरोना संकट संभालने की क्षमता नहीं Image Source : PTI

मुंबई: महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता नारायण राणे ने महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन लागू करने की मांग की है। उन्होंने इस संबंध में ट्वीट कर कहा कि प्रदेश की ठाकरे सरकार कोरोना संकट को संभाल नहीं सकती, उनके पास क्षमता नहीं है। इस सरकार के पास कोरोना संकट को संभालने की क्षमता नहीं है, सरकार पूरी तरह से विफल रही है। उन्होंने कहा कि इसलिए राज्यपाल को चाहिए कि वे इस सरकार को चलता करें राज्य में राष्ट्रपति शासन लागू करें।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।