1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. मुंबई में ब्रेड के साथ पाव भी हुआ महंगा, एक पैकेट पर सीधे 10 रुपए बढ़े, पाव भाजी खाने के लिए भी चुकानी होगी ज्यादा कीमत

मुंबई में ब्रेड के साथ पाव भी हुआ महंगा, एक पैकेट पर सीधे 10 रुपए बढ़े, पाव भाजी खाने के लिए भी चुकानी होगी ज्यादा कीमत

 Reported By: Sachin Chaudhary, Edited By: Rituraj Tripathi
 Published : May 20, 2026 10:31 am IST,  Updated : May 20, 2026 10:39 am IST

मुंबई का वड़ा पाव तो वर्ल्ड फेमस है लेकिन मुंबई में पाव के रेट बढ़ गए हैं, जिनका असर वड़ा पाव और पाव भाजी दोनों पर पड़ेगा।

pav- India TV Hindi
एक पैकेट पर सीधे 10 रुपए बढ़े Image Source : PEXELS

मंबई: मुंबई में वड़ा पाव एक प्रसिद्ध खाद्य पदार्थ है और यहां पाव की कीमतों में भारी बढ़ोतरी हुई है। 12 पीस पाव के एक पैकेट पर सीधे 10 रुपए बढ़ गए हैं। मुंबई में ब्रेड के साथ-साथ पाव के दाम बढ़े हैं।

क्या है पूरा मामला?

मुंबई के वड़ा पाव और पाव भाजी पर भी महंगाई का असर देखने को मिलेगा। मुंबई की बेकरियों में बनाए जाने वाले पाव के दाम बढ़ चुके हैं। प्रति पाव के दाम लगभग एक रुपए बढ़े हैं। 3 रुपए में मिलने वाला पाव अब 4 रुपए में मिल रहा है। 

12 पीस पाव के एक लादी (पैकेट) में सीधे 10 रुपए का उछाल देखने को मिला है यानी प्रति पाव लगभग एक रुपए का इजाफा हुआ है।

इस महंगाई की मार मुंबई के फेवरेट और वर्ल्ड फेमस वड़ा पाव और पावभाजी पर भी जल्द ही देखने मिल सकता है।

दैनिक जीवन में खूब खाया जाता है पाव

पाव एक ऐसा खाद्य पदार्थ है कि दैनिक जीवन में उसका काफी इस्तेमाल होता है। कुछ लोग पाव-भाजी तो कुछ बड़ा पाव के रूप में खाते हैं। इससे जल्दी पेट भी भर जाता है और खाने की चीजों में बहुत सस्ता भी होता है, जिससे एक आदमी आसानी से इसे खाकर अपनी भूख मिटा सकता है। 

लेकिन अब एक पैकेट पर 10 रुपए बढ़ने से आम आदमी की जेब पर ज्यादा असर होगा। अगर किसी घर में महीनेभर में 20 पैकेट पाव भी आता होगा तो उसे महीने में अब 200 रुपए अतिरिक्त चुकाने होंगे। आम आदमी के लिए किसी भी दैनिक इस्तेमाल की चीज पर 10 रुपए का बढ़ना काफी असर डाल देता है।

इसके अलावा जो लोग बाहर का खाना पसंद करते हैं, उन्हें भी पाव भाजी और बड़ा पाव के लिए ज्यादा रुपए चुकाने होंगे क्योंकि जब पाव से संबंधित चीजें बेचने वाले विक्रेता को 10 रुपए महंगा पाव मिलेगा तो वह इसकी वसूली अपने ग्राहकों की जेब से ही करेगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।