1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. केतन अग्रवाल का एक और VIDEO आया सामने, कंपनी की मीटिंग में पिता के साथ कामकाज में पूरी तरह दिखा तत्पर

केतन अग्रवाल का एक और VIDEO आया सामने, कंपनी की मीटिंग में पिता के साथ कामकाज में पूरी तरह दिखा तत्पर

 Reported By: Rajesh Kumar Edited By: Dhyanendra Chauhan
 Published : Jul 01, 2026 08:27 pm IST,  Updated : Jul 01, 2026 08:33 pm IST

पुणे के केतन मर्डर केस में हर रोज नए खुलासे हो रहे हैं। ऐसे में केतन अग्रवाल का एक नया वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में केतन अग्रवाल अपने पिता और कंपनी के अधिकारियों के साथ दिख रहा है।

केतन अग्रवाल का एक और वीडियो- India TV Hindi
केतन अग्रवाल का एक और वीडियो Image Source : REPORTER INPUT

केतन अग्रवाल का एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें वो अपने काम में तत्पर नजर आ रहा है। केतन के पिता बिल्डर हैं। केतन उनके काम को आगे बढ़ा रहा था। पिता के साथ कंपनी की मीटिंग में वह पिता के साथ हिस्सा लेते हुए दिख रहा है। इस मीटिंग में कंपनी के कई अधिकारी और कर्मचारी नजर आ रहे हैं। केतन अग्रवाल पोडियम में खड़े होकर लोगों को संबोधित भी कर रहा है। इस मीटिंग में केतन अग्रवाल काफी खुश नजर आ रहा है।

केतन के पिता ने डिप्टी सीएम शिंदे से की मुलाकात

वहीं, केतन अग्रवाल के पिता विशाल अग्रवाल ने कल मुंबई में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से मिलकर अपने बेटे को इंसाफ दिलाने की गुहार लगाई है। शिंदे ने पुणे ग्रामीण के पुलिस अधिकारियों को इस केस में जल्द से जल्द साक्ष्य जुटाकर चार्जशीट फाइल करने के निर्देश भी दिए हैं।

कुछ समय तक सिया के पास था केतन को मोबाइल

इस बीच केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा हुआ है। रियल एस्टेट कारोबारी केतन अग्रवाल का मोबाइल फोन कुछ समय तक उसकी मंगेतर सिया गोयल के पास रहा था, हालांकि बाद में उसे अग्रवाल परिवार को सौंप दिया गया। पुलिस ने केतन की हत्या की जांच का हवाला देते हुए यह जानकारी दी। 

इसी साल नवंबर में होने वाली थी शादी

पुलिस ने कहा कि 18 जून को पुणे जिले के लोहागढ़ किले पर सिया गोयल (20) और उसके बॉयफ्रेंड चेतन चौधरी (22) ने केतन को एक खाई में धक्का दे दिया था। केतन और सिया की शादी इसी साल नवंबर में होने वाली थी। इस कथित हत्या के बाद सिया और चेतन को गिरफ्तार कर लिया गया था। उन्हें 3 जुलाई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया। 

घटनास्थल पर जाकर सीन किए गए रिक्रिएट

अभियोजन पक्ष ने सोमवार को दोनों आरोपियों की पुलिस हिरासत बढ़ाने का अनुरोध करते हुए अदालत को बताया कि जांचकर्ता यह पता लगाना चाहते हैं कि जब सिया के पास केतन का मोबाइल फोन था तब उसने फोन से कोई सबूत मिटाया या नष्ट तो नहीं किया। इस बीच, पुलिस ने बुधवार को सह-आरोपी चेतन चौधरी के साथ घटनास्थल पर जाकर अपराध के घटनाक्रम को समझने के लिए सीन रिक्रिएट किए गए। 

जांच के दौरान डमी को दिया गया धक्का

पुलिस ने कहा कि केतन की हत्या की साजिश में चेतन की भी भूमिका थी। पुलिस इससे पहले रविवार को सिया के साथ भी घटनास्थल पर जा चुकी है, जिसके दौरान उसकी मौजूदगी में एक डमी को खाई में नीचे धक्का दिया गया था। 

पुलिस के एक अधिकारी के अनुसार, जांच में यह सामने आया कि केतन को कथित तौर पर धक्का देने के बाद उसका मोबाइल फोन सिया के पास था। उन्होंने बताया, 'बाद में सिया ने यह फोन केतन के परिवार को सौंप दिया। हम यह जांच कर रहे हैं कि जब फोन सिया के पास था तो उसमें से कहीं कोई महत्वपूर्ण सबूत मिटाया गया या उससे छेड़छाड़ तो नहीं की गई।'

ये भी पढ़ें: 

सिया के बाद चेतन को लेकर लोहागढ़ किला पहुंची पुलिस, क्राइम सीन रीक्रिएट, गहरी खाई में फेंका पुतला

'सिया चेतन को छोड़कर केतन से शादी करना चाहती थी', संदेह के घेरे में साहिल, जानें क्या क्या बताया?

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।