1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. बस डिपो पर महिला कंडक्टर और पैसेंजर में भिड़ंत, दोनों के बीच जमकर हुई मारपीट; चले थप्पड़- देखें VIDEO

बस डिपो पर महिला कंडक्टर और पैसेंजर में भिड़ंत, दोनों के बीच जमकर हुई मारपीट; चले थप्पड़- देखें VIDEO

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : Jul 31, 2023 07:50 am IST,  Updated : Jul 31, 2023 07:54 am IST

महाराष्ट्र के लातूर से एक वीडियो सामने आया है, जहां एक बस डिपो पर महिला यात्री ने एक महिला कंडक्टर पर थप्पड़ चलाना शुरू कर दिया। दोनों के बीच मारपीट की वजह क्या रही ये स्पष्ट नहीं।

बस डिपो पर महिलाओं के बीच भिड़ंत- India TV Hindi
बस डिपो पर महिलाओं के बीच भिड़ंत

महाराष्ट्र के लातूर का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दो महिलाओं के बीच जमकर मारपीट हो रही है। घटना लातूर के एक बस डिपो की है, जहां एक महिला बस कंडक्टर और पैसेंजर के बीच बहस के बाद जमकर मारपीट हो रही है। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दोनों महिलाओं के बीच ये मारपीट किस कारण से हुई है इसकी जानकरी नहीं है। 

महिला कंडक्टर को जड़े थप्पड़

वीडियो सामने आने के बाद लातूर पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना लातूर शहर के सिटी बस स्टैंड की है। वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला कंडक्टर से महिला यात्री की बहस होने के बाद वह आग बबूला हो गई है। इसके बाद महिला कंडक्टर पर महिला पैसेंजर थप्पड़ बरसाना शुरू कर देती है। इस पर महिला कंडक्टर पूछती है, मार क्यों रही हो।

दूसरे यात्री ने मामले को कराया शांत
इतना ही नहीं, जब महिला कंडक्टर थप्पड़ का जवाब देने के लिए महिला यात्री के करीब गई, तो मामले को शांत करने के लिए उनके बीच में एक शख्स आ जाता है। वीडियो में देखा जा सकता है कि दोनों के बीच के झगड़े को दूसरे यात्री ने शांत कराया। वहीं, इस घटना को लेकर अब तक कोई मामला दर्ज नहीं हुआ है। 
- आसिफ पटेल की रिपोर्ट 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।