1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. आज शिवसेना में शामिल होंगे संजय निरुपम, सैकड़ो समर्थक रहेंगे साथ

आज शिवसेना में शामिल होंगे संजय निरुपम, सैकड़ो समर्थक रहेंगे साथ

 Reported By: Sachin Chaudhary, Edited By: Subhash Kumar
 Published : May 03, 2024 06:47 am IST,  Updated : May 03, 2024 02:57 pm IST

मुंबई नॉर्थ वेस्ट सीट से शिवसेना यूबीटी को देने के बाद संजय निरुपम ने कांग्रेस आलाकमान के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था। इसके बाद उन्हें पार्टी से बाहर कर दिया गया था। अब निरुपम ने शिंदे गुट में शामिल होने का फैसला किया है।

शिवसेना में संजय निरुपम की एंट्री।- India TV Hindi
शिवसेना में संजय निरुपम की एंट्री। Image Source : PTI

कभी कांग्रेस पार्टी के दिग्गज नेता रहे संजय निरुपम अपनी पार्टी से बगावत कर चुके हैं। महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी के बीच सीट शेयरिंग के मुद्दे पर निरुपम ने कांग्रेस पर कई बड़े आरोप लगाए थे। जानकारी के मुताबिक, आज शुक्रवार को निरुपम महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की शिवसेना को ज्वाइन कर सकते हैं। माना जा रहा था कि संजय निरुपम कांग्रेस छोड़ने के बाद मुम्बई की उत्तर-पश्चिम लोकसभा सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ सकते हैं। हालांकि, उन्होंने शिंदे गुट में शामिल होने का फैसला किया है। 

एकनाथ शिंदे रहेंगे मौजूद

अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, संजय निरुपम शुक्रवार 3 मई की तारीख को दोपहर करीब 3 बजे शिवसेना में शामिल होंगे। जानकारी मिली है कि संजय निरुपम को पार्टी में शामिल करवाने के लिए खुद शिवसेना के प्रमुख और राज्य के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे भी मौजूद रहेंगे। शिवसेना में शामिल होने वक्त संजय निरुपम सैकड़ों समर्थक भी उनके साथ होंगे।  

कांग्रेस से क्यों नाराज थे संजय निरुपम?

शिवसेना उद्धव गुट ने मुंबई नॉर्थ वेस्ट सीट से अमोल कीर्तिकर को मैदान में उतार दिया है जबकि इस सीट से खुद संजय निरुपम चुनाव लड़ना चाहते थे। इसके बाद संजय निरुपम ने अपनी ही पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को सवालों के कठघरे में खड़ा किया था। उन्होंने कांग्रेस पर महाविकास अघाड़ी सरकार के समक्ष नतमस्तक होने का आरोप लगाया था। इसके बाद मल्लिकार्जुन खरगे ने संजय निरुपम को तत्काल प्रभाव से 6 सालों के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया था।

शिवसेना उतार चुकी उम्मीदवार

एकनाथ शिंदे की शिवसेना मुंबई उत्तर-पश्चिम सीट से  विधायक रविन्द्र वायकर को टिकट दे चुकी है। आपको बता दें कि इसी लोकसभा सीट पर विवाद के कारण संजय निरुपम ने कांग्रेस आलाकमान के प्रति बगावती तेवर अपना लिए थे। संजय निरुपम ने कुछ दिनों पहले दावा भी किया था कि वो मुंबई उत्तर-पश्चिम सीट से चुनाव तो लड़ेंगे लेकिन निर्दलीय नहीं। 

ये भी पढ़ेंमहाराष्ट्र: शरद पवार ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना, कहा- राज्य में पांच चरणों में चुनाव कराने की क्या है आवश्यकता?


'कफन चोर हैं, अपनी लूट के लिए मृतकों को भी नहीं बख्शा', देवेंद्र फडणवीस ने MVA पर साधा निशाना

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।