1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. कोविड-19: मुंबई में करीब दो महीने में एक दिन में सबसे कम 806 नए मामले आए सामने

कोविड-19: मुंबई में करीब दो महीने में एक दिन में सबसे कम 806 नए मामले आए सामने

 Written By: Bhasha
 Published : Jul 07, 2020 10:46 pm IST,  Updated : Jul 07, 2020 10:46 pm IST

बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) ने बताया कि संक्रमण के 806 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमित लोगों की संख्या 86,132 हो गई है और 64 और लोगों की मौत होने के बाद मृतक संख्या बढ़कर 4,999 हो गई है। 

Coronavirus- India TV Hindi
Representational Image Image Source : PTI

मुंबई. मुंबई में करीब दो महीने में कोरोना वायरस संक्रमण के एक दिन में सबसे कम 806 नए मामले सामने आने के बाद यहां संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 86,132 हो गई, जिनमें से 64 और लोगों की मौत हो जाने के बाद मृतक संख्या बढ़कर करीब 5,000 हो गई।

बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) ने बताया कि संक्रमण के 806 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमित लोगों की संख्या 86,132 हो गई है और 64 और लोगों की मौत होने के बाद मृतक संख्या बढ़कर 4,999 हो गई है। यह मुंबई में पिछले 55 दिन में रोजाना सामने आने वाले नए लोगों की सबसे कम संख्या है।

इससे पहले मुंबई में 13 मई को 800 मामले सामने आए थे। मुंबई में कोविड-19 का पहला मरीज 11 मार्च को मिला था, जबकि पहली मौत 17 मार्च को हुई थी। बीएमसी ने बताया कि 985 और लोगों को अस्पताल से छुट्टी दिए जाने के बाद संक्रमणमुक्त हुए लोगों की संख्या 58,137 हो गई है। उसने बताया कि शहर में 22,996 लोगों का उपचार चल रहा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।