1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. मुंबई में 22 साल की मॉडल से छेड़छाड़, पुलिस से नहीं मिली मदद तो सोशल मीडिया पर साझा किया दर्द

मुंबई में 22 साल की मॉडल से छेड़छाड़, पुलिस से नहीं मिली मदद तो सोशल मीडिया पर साझा किया दर्द

 Reported By: Saket Rai Edited By: Subhash Kumar
 Published : Nov 28, 2025 11:16 am IST,  Updated : Nov 28, 2025 11:23 am IST

मुंबई के गोरेगांव इलाके में 22 वर्षीय मॉडल के साथ छेड़छाड़ हुई है। मॉडल ने मामला दर्ज न होने और घटना के बाद लोगों की तरफ से कोई मदद न मिलने की शिकायत सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा की है। उसने बताया है कि उसे घटना के समय पुलिस के हेल्पलाइन नंबर से भी कोई जवाब नहीं मिला।

mumbai model molestation- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो। Image Source : FREEPIK

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में एक मॉडल से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। एक 22 वर्षीय महिला ने अपने सोशल मीडिया पर यौन उत्पीड़न की घटना का ज़िक्र करते हुए मुंबई पुलिस से मामला दर्ज करने की गुहार लगाई है। मॉडल ने अपने इंस्टाग्राम और X प्रोफाइल पर हुई घटना का विवरण दिया और अपने दर्द को साझा किया है। इसके बाद X पर मुंबई पुलिस ने महिला से संपर्क किया है। मॉडल ने बताया है कि बुधवार की रात गोरेगांव (पश्चिम) इलाके में उसके साथ छेड़छाड़ हुई और एक अज्ञात शख्स ने उसे पीछे से गलत तरीके से छुआ।

क्या है पूरा मामला?

महिला ने बताया है कि बुधवार की रात गोरेगांव (पश्चिम) स्थित रेडिसन होटल के पास फ्लाईओवर पार करते समय वह फोन पर बात कर रही थी। इस दौरान एक अज्ञात व्यक्ति ने उसे पीछे से गलत तरीके से छुआ। पीड़िता ने बताया कि वहां से गुजर रहे किसी भी व्यक्ति ने उसकी मदद नहीं की और न ही पुलिस के आपातकालीन नंबर '100' से उसे कोई जवाब मिला। 

मॉडल ने बताई आपबीती

पीड़ित महिला ने अपने पोस्ट में लिखा- "चलते समय मैं अपने आस-पास की गतिविधियों को लेकर बेहद सतर्क थी। एक आदमी ने पीछे से मुझे गलत तरीके से छुआ, आक्रामक तरीके से, खुलेआम छुआ और पुल पार करते हुए, गुज़रती गाड़ियों के बीच से भाग गया। मैं पूरे समय जोर-जोर से चिल्ला रही थी। मानवीय शिष्टाचार के चलते सड़क पर एक भी व्यक्ति ने मेरी मदद करने का फैसला नहीं किया। मैंने उस आदमी का पीछा करने की भी कोशिश की, लेकिन वह गायब हो गया। मैं सड़क के बीचों-बीच थी, रो रही थी, मदद के लिए चीख रही थी।"

महिला ने आगे बताया- "मेरी अगली इच्छा पुलिस को फोन करने की हुई, लेकिन एक भी फोन नहीं उठा। कोई हेल्पलाइन नंबर नहीं उठा, जो महिला-पुरुष सुरक्षा के लिए बनाया गया था, या सामान्य पुलिस हेल्पलाइन का भी कोई जवाब नहीं आया। मुद्दा यह है, मुंबई जैसे शहर में, जहां इसे दूसरे शहरों से ज़्यादा सुरक्षित माना जाता है, बीच सड़क पर एक आदमी ने एक लड़की को छूने और उसे आघात पहुंचाने की हिम्मत की। और कोई भी इसके बारे में कुछ नहीं कर सकता।"

पुलिस ने क्या एक्शन लिया?

एक्स पर पीड़ित महिला के पोस्ट के जवाब में, मुंबई पुलिस ने उनसे निजी तौर पर अपने कांटैक्ट डिटेल्स को साझा करने को कहा ताकि वे मामले की जांच कर सकें। फिलहाल मुंबई पुलिस इस पूरे मामले में जांच कर रही है और पीड़ित महिला से पुलिस ने संपर्क किया है।

ये भी पढ़ें- जन्मदिन मनाने के बहाने पांच दोस्तों ने छात्र पर पेट्रोल छिड़ककर लगाई आग, CCTV में कैद हुई घटना

घर के बाहर टहल रहीं शिवसेना की पूर्व महिला विधायक को कार ने मारी जोरदार टक्कर, ICU में भर्ती, गाड़ी वाला फरार-VIDEO

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।