1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. महाराष्ट्र: फडणवीस से मुलाकात के बाद एकनाथ शिंदे ने छोड़ी गृह मंत्रालय की जिद, 5 दिसंबर को डिप्टी CM पद की लेंगे शपथ

महाराष्ट्र: फडणवीस से मुलाकात के बाद एकनाथ शिंदे ने छोड़ी गृह मंत्रालय की जिद, 5 दिसंबर को डिप्टी CM पद की लेंगे शपथ

 Written By: Rituraj Tripathi @riturajfbd
 Published : Dec 03, 2024 07:25 pm IST,  Updated : Dec 03, 2024 11:43 pm IST

महाराष्ट्र में सियासी चर्चाओं के दौर के बीच देवेंद्र फडणवीस, एकनाथ शिंदे से मिलने के लिए पहुंचे। ये मुलाकात वर्षा बंगले पर हुई। मुलाकात के बाद शिंदे डिप्टी सीएम पद के लिए मान गए हैं।

Devendra Fadnavis And Eknath Shinde- India TV Hindi
एकनाथ शिंदे से मिलने पहुंचे देवेंद्र फडणवीस Image Source : PTI/FILE

मुंबई: महाराष्ट्र की सियासत से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। नाराजगी की खबरों के बीच एकनाथ शिंदे से मुलाकात करने के लिए खुद देवेंद्र फडणवीस पहुंचे। नाराजगी की खबर के बाद शिंदे और फडणवीस की ये पहली मुलाकात है। ये मुलाकात वर्षा बंगले पर हुई है। मुलाकात के बाद ये जानकारी सामने आई कि शिंदे ने गृह मंत्रालय की जिद छोड़ दी है। 5 दिसंबर को वह डिप्टी CM पद की शपथ लेंगे। 

 

हालही में हॉस्पिटल में एडमिट हुए थे शिंदे

हालही में कार्यवाहक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की तबीयत अचानक बिगड़ गई थी, जिसके बाद उन्हें जूपिटर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा आज या कल हो सकती है और उससे पहले राजनीतिक गलियारे में कुछ भी हो सकता है। आज ही महायुति की एक अहम बैठक होने वाली थी जिससे पहले शिंदे की तबीयत बिगड़ गई। एकनाथ शिंदे को डॉक्टर्स ने कुछ टेस्ट कराने के लिए कहा है। एकनाथ शिंदे के बेटे और सांसद श्रीकांत शिंदे भी एकनाथ शिंदे के साथ हैं। डॉक्टर्स की टीम कुछ टेस्ट करेगी और फिर रिपोर्ट देगी। शिंदे लगातार बुखार और गले में संक्रमण की वजह से परेशान हैं।

हालांकि अपने स्वास्थ्य की स्थिति के बारे में पूछे जाने पर महाराष्ट्र के कार्यवाहक सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा कि वो बढ़िया हैं। सूत्रों के मुताबिक महायुति की जीत के बाद एकनाथ शिंदे का सम्मान नही रखा जा रहा है और शपथ विधि की तारीख , स्थान निश्चित करने और अन्य फैसले लेते वक्त उनसे पूछा नहीं गया, गृह विभाग सहित मान सम्मान को लेकर भी एकनाथ शिंदे और उनके विधायक नाराज हैं।

महायुति की होने वाली है बैठक

बता दें कि महायुति की ये बैठक एकनाथ शिंदे के सरकारी बंगले वर्षा पर आज दोपहर तीन बजे होने वाली थी। जानकारी के मुताबिक इस बैठक में एकनाथ शिंदे, देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार, तीनों नेताओं  के शामिल होने की चर्चा थी। इस बैठक में मंत्रालयों के बंटवारे को लेकर फैसला होने की संभावना जताई गई थी। वहीं महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान बीजेपी विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद किया जाएगा। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।