1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. Mumbra-Kalwa Assembly Election 2024: मुंब्रा कलवा में जितेंद्र अव्हाण लगा पाएंगे जीत का चौका या NCP में दो फाड़ से बिगड़ेगा खेल?

Mumbra-Kalwa Assembly Election 2024: मुंब्रा कलवा में जितेंद्र अव्हाण लगा पाएंगे जीत का चौका या NCP में दो फाड़ से बिगड़ेगा खेल?

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : Oct 29, 2024 05:37 pm IST,  Updated : Oct 29, 2024 05:45 pm IST

Maharashtra Assembly Election 2024: महाराष्ट्र की हाई प्रोफाइल सीटों में से एक मुंब्रा कलवा विधानसभा सीट भी है। यह सीट 2009 विधानसभा चुनाव से पहले हुए परिसीमन में अस्तित्व में आई थी।

मुंब्रा कलवा विधानसभा चुनाव- India TV Hindi
मुंब्रा कलवा विधानसभा चुनाव

Maharashtra Assembly Election 2024: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के दिन नजदीक आ रहे हैं। इसके मद्देनजर सियासी पार्टियां जोर-शोर से तैयारियों में जुट गई हैं। चुनाव के इस पड़ाव पर महायुति और महा विकास अघाड़ी के बीच चुनावी जंग भी तेज हो गई है। दोनों ही गठबंधन एक दूसरे को मात देने के लिए रणनीति बनाने में जुटे हुए हैं। इसके मद्देनजर हाई प्रोफाइल सीटों की बात करें तो इनमें एक मुंब्रा कलवा विधानसभा सीट भी है। यह सीट 2009 विधानसभा चुनाव से पहले हुए परिसीमन में अस्तित्व में आई थी। तब से यहां तीन विधानसभा चुनाव हुए हैं। इन तीनों चुनावों में एनसीपी (अब शरद पवार) से जितेंद्र अव्हाण ने जीत हासिल की है।

किसके बीच मुकाबला?

2024 के विधानसभा चुनाव में मुंब्रा कलवा विधानसभा सीट पर मुकाबला दिलचस्प होगा। यहां चाचा और भतीजे की पार्टी के उम्मीदवारों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा। यहां से इस बार भी शरद पवार की पार्टी NCP-SP की ओर से चुनावी मैदान में जितेंद्र अव्हाण होंगे। जितेंद्र अव्हाण को कड़ी टक्कर देने के लिए अजित पवार गुट की NCP से नजीब मुल्ला चुनावी मैदान में होंगे। इसके अलावा यहां से मनसे यानी MNS ने सुशांत सूर्यराव को टिकट दिया है। 

क्या रहे पिछले चुनाव के नतीजे?

2009 के विधानसभा चुनाव में मुंब्रा कलवा सीट पर पहली बार जितेंद्र आव्हाण ने शिवसेना उम्मीदवार पर 15 हजार 689 वोटों से जीत दर्ज की थी। इसके बाद 2014 के चुनाव में यह मार्जिन 47 हजार 683 हो गया। इसके बाद 2019 के चुनाव में जितेंद्र आव्हाण ने 75 हजार 639 वोटों से जीत दर्ज की। ऐसे में एक बार फिर से जितेन्द्र अव्हाण जीत दर्ज कर चौका लगा सकते हैं। हालांकि, इस बार एनसीपी में हुई दो फाड़ का भी असर देखने को मिल सकता है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।