1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024: काटोल सीट पर कैसा है सियासी गणित? यहां जानें

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024: काटोल सीट पर कैसा है सियासी गणित? यहां जानें

 Written By: Rituraj Tripathi @riturajfbd
 Published : Oct 26, 2024 05:46 pm IST,  Updated : Oct 26, 2024 07:03 pm IST

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 नजदीक हैं। ऐसे में हम आपको नागपुर जिले में स्थित काटोल सीट के बारे में बता रहे हैं।

Katol- India TV Hindi
काटोल सीट Image Source : INDIA TV

काटोल: महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों को लेकर सभी राजनीतिक दलों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। यहां 20 नवंबर को चुनाव होंगे और 23 नवंबर को वोटों की गिनती होगी। यहां एक ही चरण में चुनाव होगा। ऐसे में हम आपको महाराष्ट्र की काटोल विधानसभा सीट के बारे में बता रहे हैं। ये सीट नागपुर जिले में स्थित है।

2019 महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव परिणाम क्या थे?

  • एनसीपी के अनिल देशमुख जीते थे। उन्हें 96,842 वोट मिले थे।
  • बीजेपी के चरणसिंह ठाकुर हारे थे। उन्हें 79,785 वोट मिले थे।
  • वीबीए के दिनेश तुले हारे थे। उन्हें 5,807 वोट मिले थे।

2014 विधानसभा चुनाव परिणाम क्या थे?

  • भाजपा के डॉ. आशीष रणजीत देशमुख जीते थे। उन्हें 70344 वोट मिले थे।
  • एनसीपी के अनिल देशमुख राष्ट्रवादी हारे थे। उन्हें 64787 वोट मिले थे।
  • शिवसेना के राजेंद्र मनोहर हारे थे। उन्हें 13649 वोट मिले थे।

कितनी है जनसंख्या?

2011 की जनगणना के अनुसार, यहां की कुल जनसंख्या 43,267 थी। इसमें 22,064 पुरुष और 21,203 महिलाएं थीं। यहां साक्षरता दर अच्छी थी यानी कुल साक्षरों की संख्या 35,231 थी, जो कुल जनसंख्या का 81.4% थी। यहां अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति की आबादी क्रमशः 6,086 और 3,425 थी।

महाराष्ट्र में कितने वोटर?

चीफ इलेक्शन कमिश्नर राजीव कुमार ने बताया था कि महाराष्ट्र में 9 करोड़ 63 लाख वोटर होंगे। यहां 5 करोड़ पुरुष वोटर हैं। यहां एक लाख पोलिंग बूथ पर वोट पड़ेंगे। महाराष्ट्र के हर बूथ पर करीब 960 वोटर होंगे। मुंबई में पोलिंग बूथ बढ़ाए गए हैं।

महाराष्ट्र में कितनी विधानसभा सीटें?

महाराष्ट्र में विधानसभा की कुल 288 सीटें हैं, जिसमें बहुमत के लिए 145 सीट चाहिए होती हैं। 2019 के चुनाव में बीजेपी को 105, शिवसेना को 56, एनसीपी को 54, कांग्रेस को 44 और अन्य को 29 सीटें मिली थीं। इस बार का चुनाव बेहद रोमांचक है, देखना ये होगा कि इस बार किसके सिर पर ताज सजेगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।