1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. महाराष्ट्र: बदलापुर में गैस रिसाव से मची अफरा-तफरी, कई लोगों की तबियत बिगड़ी

महाराष्ट्र: बदलापुर में गैस रिसाव से मची अफरा-तफरी, कई लोगों की तबियत बिगड़ी

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 04, 2021 07:16 am IST,  Updated : Jun 04, 2021 07:16 am IST

महाराष्ट्र के बदलापुर इंड्रस्ट्रियल इलाके में एक फैक्ट्री में गैस रिसाव के बाद आसपास के इलाकों में भगदड़ मच गई। कई लोगों को सांस लेने, उल्टी व मिचली आने संबंधी तकलीफ हुई।

महाराष्ट्र: बदलापुर...- India TV Hindi
महाराष्ट्र: बदलापुर में गैस रिसाव से मची अफरा-तफरी, कई लोगों की तबियत बिगड़ी Image Source : INDIA TV

बदलापुर: महाराष्ट्र के बदलापुर इंड्रस्ट्रियल इलाके में एक फैक्ट्री में गैस रिसाव के बाद आसपास के इलाकों में भगदड़ मच गई। कई लोगों को सांस लेने, उल्टी व मिचली आने संबंधी तकलीफ हुई। ठाणे नगर निगम ने गैस का रिसाव बंद किया। इस घटना में किसी के भी हताहत होने की खबर नहीं। बदलापुर एमआईडीसी के शिरगांव आपटेवाडी के 3 किमी से ज्यादा के इलाके में इंडस्ट्रियल गैस के रिसाव से कई स्थानीय लोगो की तबियत बिगड़ी। लोगों को सांस लेने में दिक्कत, उल्टी, मितली और आंख में जलन की शिकायत हुई। 

गैस का रिसाव होने की खबर के बाद लोगों में भगदड़ मच गई। लोग गैस रिसाव के प्रभाव से बचने के लिए सुरक्षित स्थानों पर भागते दिखे। दूसरी तरफ प्रशासन ,फायर ब्रिगेड और पुलिस ने लोगों को समझाने का प्रयास किया। पुलिस ने अनाउंसमेन्ट कर लोगो को भरोसा दिलाया कि गैस जहरीली नही तब लोग शांत हुए।

फिलहाल इलाके में माहौल शांत हो गया है और इस पूरे घटनाक्रम में अभी तक किसी के भी हताहत होने की खबर नहीं है। कुछ लोगों को ऐहतियातन नजदीकी अस्पतालो में भर्ती करवाया गया जहां फर्स्ट एड देकर उन्हें डिस्चार्ज दिया गया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।