1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. महाराष्ट्र में तेजी से बढ़े कोरोना के मामले, सीएम ठाकरे ने आर्मी, नौसेना, रेलवे और पोर्ट ट्रस्ट से मांगी मदद

महाराष्ट्र में तेजी से बढ़े कोरोना के मामले, सीएम ठाकरे ने आर्मी, नौसेना, रेलवे और पोर्ट ट्रस्ट से मांगी मदद

 Reported By: Dinesh Mourya @dineshmourya4
 Published : May 06, 2020 02:18 pm IST,  Updated : May 06, 2020 02:18 pm IST

कोरोना संकट के दौर में महाराष्ट्र इस संक्रामक बीमारी का सबसे बड़ा केंद्र बना हुआ है। यहां देश भर में सबसे ज्यादा कोरोना वायरस के मामले हैं।

Maharashtra- India TV Hindi
Maharashtra Image Source : AP

कोरोना संकट के दौर में महाराष्ट्र इस संक्रामक बीमारी का सबसे बड़ा केंद्र बना हुआ है। यहां देश भर में सबसे ज्यादा कोरोना वायरस के मामले हैं। मरीजों की संबसे ज्यादा संख्या मुंबई में है। जिसके चलते यहां के अस्पताल बेहद दबाव में हैं। इसे देखते हुए अब राज्य के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरने ने भारतीय सेना, नौसेना, रेल और मुंबई पोर्ट ट्रस्ट से संपर्क साधा है। मुख्यमंत्री ने इन सभी संस्थाओं से अतिरिक्त आयसीयू बेड्स की व्यवस्था करने की अपील की है। 

सीएम दफ्तर की तरफ से जारी बयान में कहा गया हैं कि,जरुरत पड़ने पर और आयसीयू बेड्स और मेडिकल सुविधा की जरुरत होगी। ठाकरे ने विनती की है कि भारतीय सेना, नौसेना, रेल और मुंबई पोर्ट ट्रस्ट उनके अस्पताल, उनके अधिकार क्षेत्र में आने वाली बड़ी इमारतें और जगह राज्य सरकार को दें। इस बारे में खुद सीएम ठाकरे वरीष्ठ अधिकारियों से बातचीत कर रहे हैं। 

इससे पहले आज केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने कहा कि महाराष्ट्र के 34 जिलों को लेकर नजर बनी हुई है। डॉ. हर्षवर्धन ने कहा कि नागपुर और औरंगाबाद में कोरोना पॉजीटिव मरीजों की संख्या बढ़ी है। महाराष्ट्र में 1026 कनेंटमेंट जोन हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने महाराष्ट्र में बढ़ते कोरोना के मामलों पर बयान देते हुए कहा कि हम महाराष्ट्र की मदद करेंगे। बता दें कि राज्य में 2,11,638 लोगों को क्वारन्टीन में रखा गया है। राज्य सरकार इस समय 4,808 रिलीफ कैंप चला रही है। जहां 4,42,298 माइग्रेंट लेबर को जगह दी गई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।