1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. महाराष्ट्र में कोरोना वायरस से एक दिन में 246 लोगों की मौत

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस से एक दिन में 246 लोगों की मौत

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 21, 2020 08:31 pm IST,  Updated : Jul 21, 2020 08:33 pm IST

महाराष्ट्र में आज कोरोना वायरस से 246 लोगों की मौत हुई है। राज्य में आज कोरोना के कुल 8369 केस सामने आए है,जबकि आज 7188 लोगों को डिस्चार्ज किया गया है। राज्य में इस वायरस के कारण मृत्यु दर 3.75 फीसदी है।

Maharashtra Coronavirus cases in till 21 July- India TV Hindi
Maharashtra Coronavirus cases in till 21 July Image Source : AP

मुंबई: महाराष्ट्र में आज कोरोना वायरस से 246 लोगों की मौत हुई है। राज्य में आज कोरोना के कुल 8369 केस सामने आए है,जबकि आज 7188 लोगों को डिस्चार्ज किया गया है। राज्य में इस वायरस के कारण मृत्यु दर 3.75 फीसदी है। महाराष्ट्र में कोरोना के कुल मामले 327031 हुए जबकि मृतकों की कुल संख्या 12276 है। 

मुंबई की झुग्गी बस्ती धारावी में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 10 नए मामले सामने आने के बाद यहां संक्रमितों की संख्या 2,500 के पार चली गई। बीएमसी ने यह जानकारी दी। बीएमसी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि 10 नए मामले सामने आने के बाद यहां संक्रमितों की संख्या 2,502 हो गई। 

उन्होंने कहा कि फिलहाल 151 संक्रमित मरीजों का इलाज चल रहा है और अब तक कुल 2,101 मरीज ठीक हो चुके हैं। हालांकि, नगर निगम ने बिना कारण बताए पिछले महीने से ही मौत के आंकड़े देने बंद कर दिए हैं। धारावी में पहला मामला एक अप्रैल को सामने आया था और 112 दिनों में यह 2,500 के पार चला गया।

मुंबई पुलिस के 53 वर्षीय एक कांस्टेबल की मंगलवार सुबह कोविड-19 के कारण मौत हो गई, जिससे महानगर में संक्रमण के कारण जान गंवाने वाले पुलिसकर्मियों की संख्या 52 हो गई। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। 

उन्होंने बताया कि कोविड-19 से जान गंवाने वाले कांस्टेबल नवी मुंबई के रहने वाले थे और तिलकनगर थाने में कार्यरत थे। बीमार पड़ने के बाद 22 जून को उन्हें चूनाभट्टी के सोमैया अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अधिकारियों के अनुसार, कोविड-19 और निमोनिया के कारण उनकी मृत्यु हो गई।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।