1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. जलगांव के बंभोरी पुल पर कार और कंटेनर में जबरदस्त भिड़ंत, 3 युवकों की मौके पर मौत; तीनों आपस में रिश्तेदार

जलगांव के बंभोरी पुल पर कार और कंटेनर में जबरदस्त भिड़ंत, 3 युवकों की मौके पर मौत; तीनों आपस में रिश्तेदार

 Written By: Khushbu Rawal
 Published : Oct 19, 2026 10:03 am IST,  Updated : Oct 19, 2026 10:11 am IST

जलगांव के बंभोरी पुल पर कार और कंटेनर के बीच हुई भीषण टक्कर में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों के नाम पंकज प्रकाश चौधरी, हरीश हिम्मत चौधरी और रवींद्र अरुण चौधरी हैं। ये तीनों धरणगांव तालुका के झुरखेड़े गांव के रहने वाले थे और आपस में रिश्तेदार थे।

मृतकों की फाइल फोटो।- India TV Hindi
मृतकों की फाइल फोटो। Image Source : REPORTER INPUT

महाराष्ट्र के जलगांव के बंभोरी फ्लाईओवर पर एक कार और कंटेनर के बीच भयानक हादसे में 3 युवकों की मौत हो गई। शुरुआती जानकारी के मुताबिक पंकज प्रकाश चौधरी, हरीश हिम्मत चौधरी और रविंद्र अरुण चौधरी कार से जलगांव से धरणगांव तालुका में अपने गांव झुरखेड़े जा रहे थे। तभी सामने से आ रहे एक कंटेनर ने उनकी कार को ज़ोरदार टक्कर मार दी।

मृतकों की उम्र 28 से 32 साल के बीच

हादसे में मारे गए तीनों युवक आपस में रिश्तेदार थे। तीनों अपने-अपने परिवारों में कमाने वाले मुख्य सदस्य थे। बताया जा रहा है कि मृतकों की उम्र 28 से 32 साल के बीच थी।

कैसे हुआ हादसा?

मिली जानकारी के मुताबिक यह भीषण हादसा रविवार रात करीब 9:30 बजे हुआ। भुसावल के पास वनोली में देवी की यात्रा (मेला) शुरू होने के कारण युवक अपने एक रिश्तेदार को छोड़ने वहां गए थे। वहां का काम पूरा करने के बाद वे जलगांव की दिशा में आए और उसके बाद धरणगांव तालुका के अपने गांव झुरखेड़े वापस लौट रहे थे। इस दौरान बंभोरी पुल पर उनकी कार को सामने से आ रहे कंटेनर ने टक्कर मार दी। हादसा इतना भयानक था कि कार चकनाचूर हो गई।

हादसे में क्षतिग्रस्त कार।
Image Source : REPORTER INPUTहादसे में क्षतिग्रस्त कार।

इस भीषण टक्कर में कार सवार तीनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद कंटेनर भी फ्लाईओवर के आगे के हिस्से से नीचे गिरने से बाल-बाल बचा। पुल पर हुए इस भीषण हादसे से इलाके में हड़कंप मच गया है। कार की हालत देखकर इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि टक्कर कितनी जोरदार थी।  

हादसे के बाद लगा जाम।
Image Source : REPORTER INPUTहादसे के बाद लगा जाम।

सरकारी अस्पताल में रिश्तेदारों की भीड़

हादसे की खबर जैसे ही जुरखेड़े गांव और मृत युवकों के रिश्तेदारों तक पहुंची, परिवारों में शोक की लहर दौड़ गई। मृतकों के रिश्तेदार जलगांव के सरकारी मेडिकल कॉलेज के अस्पताल में जुट गए। युवकों की मौत की खबर मिलते ही परिजनों का विलाप दिल दहला देने वाला था। तीनों युवक आपस में रिश्तेदार थे, इसलिए इस हादसे से संबंधित परिवारों को गहरा सदमा लगा है। 

अस्पताल में जुटे रिश्तेदार।
Image Source : REPORTER INPUTअस्पताल में जुटे रिश्तेदार।

वहीं, हाईवे पर तेज रफ्तार वाहनों की टक्कर और उससे होने वाली जनहानि का मुद्दा एक बार फिर चर्चा में आ गया है। पलाधी-तरसोद बाईपास की मरम्मत के काम के चलते पिछले कुछ दिनों में कई लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है।

खबर अपडेट हो रही है...

(रिपोर्ट- नरेंद्र कदम)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।