1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 5,984 मामले सामने आए, 125 मरीजों की हुई मौत

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 5,984 मामले सामने आए, 125 मरीजों की हुई मौत

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 19, 2020 10:20 pm IST,  Updated : Oct 19, 2020 10:24 pm IST

महाराष्ट्र में कोरोना मरीजों की संख्या 16,01,365 हो गई है। राज्य में इस जानलेवा संक्रमण से अब तक मौत का कुल आंकड़ा 42,240 तक जा पहुंचा है। राज्य में एक्टिव मामलों की बात करे तो वह 1,73,759 है।

Maharashtra coronavirus cases till 19 October- India TV Hindi
Maharashtra coronavirus cases till 19 October Image Source : PTI

मुंबई: महाराष्ट्र में कोरोना मरीजों की संख्या 16,01,365 हो गई है। राज्य में इस जानलेवा संक्रमण से अब तक मौत का कुल आंकड़ा 42,240 तक जा पहुंचा है। राज्य में एक्टिव मामलों की बात करे तो वह 1,73,759 है। अगर मुंबई की बात करे तो यहां पिछले 24 घंटे में कोरोना पॉजिटिव 1234 नए केस मिले है और 43 मरीजों की मौत हुई है। मुंबई में अब तक कुल 2,43,169 संक्रमण के मामले दर्ज हो चुके है। साथ ही कुल मौत का आंकड़ा 9,819 है।

महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों के आंकड़ों की बात करे तो राज्य में 5,984 पॉजिटिव केस मिले है। पिछले 24 घंटे मे राज्य में 125 मरीजों की मौत हुई है। राज्य में आज स्वस्थ होकर घर गए मरीजों की संख्या 15,0,69 है। अब तक महाराष्ट्र में स्वस्थ हुए कुल मरीज 13,84,879 है। राज्य में रिकवरी रेट 86.48 प्रतिशत है और मृत्यु की दर 2.64 है।

देश में कोविड-19 के मामले 75 लाख के पार

देश में कोरोना वायरस संक्रमण के 55,722 नए मामले सामने आए हैं जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 75,50,273 हो गई। वहीं पिछले 24 घंटे में 579 लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 1,14,610 हो गई। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सोमवार सुबह आठ बजे जारी अद्यतन आंकड़ों में बताया गया है कि इस महीने दूसरी बार संक्रमण के नए मामले देश में 60,000 से नीचे दर्ज हुए हैं और करीब तीन महीने के बाद देश में एक दिन में मृतकों की संख्या 600 से कम रही। 

देश में इससे पहले 13 अक्टूबर को 60,000 से कम नए मामले सामने आए थे। वहीं कोविड-19 का इलाज करा रहे मरीजों की संख्या लगातार तीसरे दिन आठ लाख से नीचे है। आंकड़ों के अनुसार अभी 7,72,055 मरीजों का इलाज चल रहा है जो कि कुल मामलों का 10.23 फीसदी है। राष्ट्रीय स्तर पर स्वस्थ होने की दर में सुधार हुआ है और अब यह 88.26 फीसदी है जबकि संक्रमण से मृत्यु दर 1.52 फीसदी है। 

भारत में कोविड-19 के मामले सात अगस्त को 20 लाख के पार जबकि 23 अगस्त को 30 लाख, पांच सितंबर को 40 लाख, 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख और 11 अक्टूबर को 70 लाख से पार चले गये थे। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार 18 अक्टूबर तक 9,50,83,976 नमूनों की जांच हुई है, जिनमें से 8,59,786 नमूनों की जांच रविवार को हुई। 

पिछले 24 घंटे में 579 लोगों की मौत कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से हुई है। इसमें में महाराष्ट्र में 150, पश्चिम बंगाल में 64, तमिलनाडु में 56, कर्नाटक में 51, छत्तीसगढ़ में 39, उत्तर प्रदेश में 29, दिल्ली में 28 लोगों की मौत हुई। वहीं अब तक देश में यह खतरनाक वायरस 1,14,610 लोगों की जान ले चुका है। 

इसमें से 42,115 लोगों की मौत महाराष्ट्र में, तमिलनाडु में 10,642, कर्नाटक में 10,478, उत्तर प्रदेश में 6,658, आंध्र प्रदेश में 6,429, पश्चिम बंगाल में 6,056, दिल्ली में 6,009, पंजाब में 4,012 और गुजरात में 3,635 लोगों की मौत हुई। स्वास्थ्य मंत्रालय ने इस पर जोर दिया है कि संक्रमण की वजह से मरने वाले 70 फीसदी से ज्यादा लोग दूसरी बीमारियों से ग्रस्त थे। मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर कहा, ‘‘ हमारे आंकड़ों का मिलान आईसीएमआर से किया जा रहा है और राज्यवार आंकड़ें पुष्टि और मिलान का विषय है।’’

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।