1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. 'हल्के में नहीं लेना वरना तांगा पलट दूंगा, इशारा समझ लें', एकनाथ शिंदे ने किसे चेताया?

'हल्के में नहीं लेना वरना तांगा पलट दूंगा, इशारा समझ लें', एकनाथ शिंदे ने किसे चेताया?

 Reported By: Yogendra Tiwari Edited By: Subhash Kumar
 Published : Feb 21, 2025 04:50 pm IST,  Updated : Feb 21, 2025 09:07 pm IST

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा है कि उन्हें हल्के में न लिया जाए नहीं तो तांगा पलट देंगे। शिंदे ने कहा कि इशारा जिसे समझना है वो समझ लें। शिंदे ने कहा कि उनसे कितना जलोगे एक दिन जलकर खाक हो जाओगे।

शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे।- India TV Hindi
शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे। Image Source : PTI

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने शुक्रवार को कहा कि उन्होंने पहले ही कहा है कि उन्हें हल्के में न लें,नहीं तो वह तांगा पलटा देंगे। वो कार्यकर्ता हैं, सामान्य कार्यकर्ता हैं, बालासाहेब और दीघे साहब के कार्यकर्ता हैं, यह समझ कर सबको सबक लेना चाहिए। एकनाथ शिंदे ने कहा कि जब उन्हें हल्के में लिया गया तो उन्होंने 2022 में तांगा पलट दिया, सरकार बदल दिया। आम लोगों की मन की सरकार को लाये , डबल इंजन की सरकार जो लोग चाहते थे। शिंदे ने काह कि उन्होंने उसी वक्त विधानसभा में कहा था कि वो और देवेंद्र फडणवीस 200 से ज्यादा सीट लाएंगे और 232  सीट लेकर आए। इसलिए यह इशारा जिसे समझना वह समझ लें, वो अपना काम करते रहेंगे।

पवार साहब का अपमान किया गया- एकनाथ शिंदे

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि उन्हें पुरस्कार मिला। पवार साहब ने पुरस्कार दिया, एक मराठी व्यक्ति मराठी व्यक्ति को पुरस्कार देता है, राष्ट्र गौरव पुरस्कार उनके जैसे कार्यकर्ताओं को दिया गया। इससे कितनी जलन हो गई, कितने जलोगे, एक दिन जलकर खाक हो जाओगे। शिंदे ने कहा कि उस वक्त पवार साहब का अपमान किया, जिन्होंने उनको मुख्यमंत्री बनाया था। साहित्यिक लोगों को दलाल कहा, उनका अपमान किया। शिंदे ने कहा कि मेरा अपमान छोड़ो, अमित शाह का नाम जोड़ा गया। यह सब चल क्या रहा है, सुधरेंगे कि नहीं, अभी भी कह रहा हूं मेरे ऊपर जितने भी आरोप लगाओगे, कितनी भी गालियां दो, जब तक महाराष्ट्र की जनता मेरे साथ है तो मुझे कोई चिंता नहीं है।

रमजान में 1 घंटे पहले छुट्टी का प्रस्ताव नहीं- शिंदे

यह पूछे जाने पर कि अन्य राज्यों में रमजान के दौरान मुस्लिम समाज को 1 घंटे पहले छुट्टी दी जा रही है क्या इस तरीके की बात क्या महाराष्ट्र सरकार भी सोच रही है? इसका उत्तर देते हुए महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री शिंदे ने कहा कि रमजान के महीने में 1 घंटे पहले छुट्टी का इस तरीके का कोई प्रस्ताव अभी आया नहीं है।

विदर्भ के दौरे पर हैं शिंदे

एकनाथ शिंदे ने कहा की वो विदर्भ के दौरे पर हैं। चुनाव के दौरान वह प्रचार के लिए आए थे। उस दौरान उन्होंने कहा था कि महायुती के उम्मीदवार को चुनकर दो इसलिए वो आभार करने के लिए यहां आये हैं। शिंदे ने कहा कि महाराष्ट्र की जनता ने महायुती को बड़ी जीत दी है। हमारी जवाबदारी और बढ़ गई है। उनको आभार करने के लिए आया हूं। आज दसवीं के परीक्षा लीक होने के संबंध में जब उनसे पूछा गया तो एकनाथ शिंदे ने कहा कि जो भी दोषी होगा उस पर कार्रवाई होगी। 

ये भी पढ़ें- जान से मारने की धमकी पर आया एकनाथ शिंदे का पहला बयान, बोले- 'धमकियों के आगे...'

'हमारे सामने वक्फ बोर्ड नाम का संकट खड़ा है', नितेश राणे बोले- सनातन बोर्ड बनाई जाए

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।