1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. इस राज्य ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को दिया दिवाली गिफ्ट, खाते में आएंगे ₹2000; मंत्री का ऐलान

इस राज्य ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को दिया दिवाली गिफ्ट, खाते में आएंगे ₹2000; मंत्री का ऐलान

 Published : Sep 26, 2025 03:39 pm IST,  Updated : Sep 26, 2025 03:39 pm IST

सरकार से इस फैसले से राज्यभर में हजारों आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के चेहरों पर मुस्कान आएगी व उनकी दीपावली और भी आनंदमय होगी।

प्रतीकात्मक तस्वीर- India TV Hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर Image Source : FREEPIK

मुंबई: दिवाली से पहले महाराष्ट्र सरकार आंगनबाड़ी कार्यकर्याओं और सहायिकाओं को बड़ा तोहफा देने जा रही है। सरकार इन सभी को 2,000-2,000 रुपये देगी। यह राशि जल्द ही उनके खातों में सीधे जमा की जाएगी। दीवाली के इस गिफ्ट पर सरकार कुल 40.61 करोड़ रुपये खर्च करेगी।

मंत्री अदिति तटकरे ने क्या बताया?

महाराष्ट्र सरकार में महिला एवं बाल विकास मंत्री अदिति तटकरे ने बताया कि इस दीपावली पर राज्य सरकार एकीकृत बाल विकास सेवा (ICDS) योजना के तहत काम करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को दो हजार रुपये का उपहार देगी। तटकरे ने बताया कि इस पहल के लिए 40.61 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं और इस संबंध में गुरुवार को सरकारी आदेश जारी किया गया। 

हजारों आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं-सहायिकाओं को मिलेगा लाभ

मंत्री ने कहा, ‘‘आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका बच्चों की देखभाल, पोषण और उनके समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उनकी निष्ठा को मान्यता देने और त्योहार के इस मौसम में उनकी खुशी दोगुनी करने के लिए राज्य सरकार ने यह ‘भाऊबीज’ उपहार देने का फैसला किया है।’’ उन्होंने बताया कि राशि जल्द ही आईसीडीएस आयुक्त के माध्यम से लाभार्थियों तक पहुंचाई जाएगी।

मंत्री ने कहा कि इस निर्णय से राज्यभर में हजारों आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के चेहरों पर मुस्कान आएगी और उनकी दीपावली और भी आनंदमय होगी। (भाषा इनपुट्स के साथ)

यह भी पढ़ें-

बिहार की 75 लाख महिलाओं को बड़ी सौगात, सभी के खाते में PM मोदी ने भेजे 10 हजार रुपये

बिहार में नीतीश सरकार का बड़ा तोहफा, आंगनबाड़ी सेविका-सहायिकाओं को सैलरी बढ़ी, अब कितने रुपये मिलेंगे?

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।