1. Hindi News
  2. बिहार
  3. बिहार में नीतीश सरकार का बड़ा तोहफा, आंगनबाड़ी सेविका-सहायिकाओं को सैलरी बढ़ी, अब कितने रुपये मिलेंगे?

बिहार में नीतीश सरकार का बड़ा तोहफा, आंगनबाड़ी सेविका-सहायिकाओं को सैलरी बढ़ी, अब कितने रुपये मिलेंगे?

 Published : Sep 08, 2025 04:02 pm IST,  Updated : Sep 08, 2025 04:02 pm IST

बिहार में आंगनबाड़ी सेविकाओं और सहायिकाओं के लिए सीएम नीतीश कुमार ने बड़ी घोषणा की है। सीएम ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए इसकी जानकारी साझा की है।

cm nitish kumar- India TV Hindi
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार। Image Source : PTI

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को राज्य में आंगनबाड़ी सेविकाओं और सहायिकाओं का मानदेय बढ़ाने की घोषणा की। सीएम ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट में कहा कि आंगनबाड़ी सेविकाओं का मानदेय 7,000 रुपये से बढ़ाकर 9,000 रुपये और आंगनबाड़ी सहायिकाओं का मानदेय 4,000 रुपये से बढ़ाकर 4,500 रुपये कर दिया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने इस संबंध में विभाग को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं।

1.14 लाख आंगनबाड़ी सेविकाओं-सहायिकाओं को फायदा

उन्होंने कहा कि बच्चों और गर्भवती महिलाओं के पोषण एवं जीवन स्तर में सुधार लाने में आंगनबाड़ी सेविकाओं और सहायिकाओं की अहम भूमिका है। उन्होंने कहा कि उनकी इसी महत्वपूर्ण भूमिका को सम्मान देते हुए मानदेय में वृद्धि की गई है। उन्होंने कहा कि सरकार के इस निर्णय का फायदा राज्य के 1.14 लाख आंगनबाड़ी सेविकाओं-सहायिकाओं को मिलेगा। 

सीएम नीतीश ने कहा कि नवंबर 2005 में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) सरकार बनने के बाद से ही गर्भवती महिलाओं और बच्चों के पोषण व स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए बड़े पैमाने पर काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इन उपायों के क्रियान्वयन में आंगनबाड़ी केंद्रों की भूमिका को सरकार ने सराहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मानदेय में बढ़ोतरी के फैसले से आंगनबाड़ी सेविकाओं और सहायिकाओं का मनोबल और ऊंचा होगा तथा समेकित बाल विकास सेवाएं और प्रभावी ढंग से लागू की जा सकेंगी।

उल्लेखनीय है कि राज्य में 1.20 लाख से अधिक आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका हैं जिन्हें मानदेय में इस बढ़ोतरी से लाभ होगा। 

आशा और ममता कार्यकर्ताओं की भी किया मालामाल

बता दें कि इससे पहले नीतीश कुमार आशा और ममता कार्यकर्ताओं के लिए भी बड़ी घोषणा कर चुके हैं। आशा कार्यकर्ताओं को अब 1 हजार रुपये की जगह 3 हजार रुपये प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी। साथ ही ममता कार्यकर्ताओं को प्रति प्रसव 300 रुपये की जगह 600 रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। 

यह भी पढ़ें-

महागठबंधन ने माई-बहिन योजना के लिए फॉर्म भरवाना शुरू किया, सम्राट चौधरी ने दी पुलिस कार्रवाई की चेतावनी

पटना में मेट्रो का सफल ट्रायल, एलिवेटेड ट्रैक पर दौड़ी ट्रेन, जानें पीएम मोदी कब तक करेंगे उद्घाटन

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।