1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. महाराष्ट्र: बीड में भीषण रोड एक्सीडेंट, 6 लोगों की मौत, सड़क पर बिखरे शव देखकर सहमे लोग

महाराष्ट्र: बीड में भीषण रोड एक्सीडेंट, 6 लोगों की मौत, सड़क पर बिखरे शव देखकर सहमे लोग

 Reported By: Saket Rai,  Sameer Bhaudas Bhise Edited By: Rituraj Tripathi
 Published : May 27, 2025 08:00 am IST,  Updated : May 27, 2025 08:15 am IST

महाराष्ट्र के बीड में हुए रोड एक्सीडेंट में 6 लोगों की मौत हो गई है। ये एक्सीडेंट तब हुआ जब एक 4 पहिया वाहन हाईवे के पास बंद हो गया और कंटेनर ने पीछे से उसमें टक्कर मार दी।

road accident- India TV Hindi
बीड में हुए रोड एक्सीडेंट में 6 लोगों की मौत Image Source : INDIA TV

बीड: महाराष्ट्र के बीड में एक बड़ा रोड एक्सीडेंट हुआ है। इस एक्सीडेंट में 6 लोगों की मौत हो गई है। घटना सोमवार रात करीब 8.30 बजे घटी है। मामला गेवराई तालुका के पास का है। पुलिस इस मामले के आरोपी को तलाश कर रही है।

कैसे हुआ एक्सीडेंट?

गेवराई तालुका के पास फोर व्हीलर में खराबी आने की वजह से गाड़ी हाईवे के पास बंद पड़ गई, जिसके बाद पीछे से एक कंटेनर ने गाड़ी को जोरदार टक्कर मारी, जिसमें 6 लोगों की मौत हो गई। फिलहाल जिस कंटेनर ने गाड़ी को टक्कर मारी, उसका चालक फरार है और पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

हालही में सोलापुर में हुई थी पूर्व विधायक की मौत

इससे पहले महाराष्ट्र के सोलापुर में भारी बारिश के चलते बीजेपी के पूर्व विधायक की मौत हो गई थी। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विधायक आरटी देशमुख ने 2014 से 2019 तक बीड जिले के माजलगांव विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया था। पूर्व विधायक की दुखद मौत से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर थी। यह हादसा सोमवार (26 मई) की दोपहर करीब 4:15 बजे लातूर-तुळजापूर-सोलापूर मार्ग पर हुआ था। बेलकुंड गांव के पास एक फ्लाईओवर पर कार सड़क से फिसल गई और हादसे का शिकार हो गई।

जानकारी के अनुसार देशमुख अपनी एसयूवी में यात्रा कर रहे थे, तभी उनकी गाड़ी बारिश के कारण सड़क पर जमा पानी के चलते फिसल गई और नियंत्रण खोकर फ्लाईओवर की रेलिंग से टकरा गई। गाड़ी के दो बार पलटने से यह पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में आरटी देशमुख को गंभीर चोटें आईं और उन्हें तुरंत नजदीकी निजी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 

गाड़ी का ड्राइवर भी इस हादसे में घायल हुआ है और उसका इलाज चल रहा है। हादसे के प्रत्यक्षदर्शियों और पुलिस के अनुसार, बारिश के कारण सड़क पर फिसलन थी, जिसके चलते यह हादसा हुआ। स्थानीय लोगों और पास के पुलिस चौकी के चार पुलिसकर्मियों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।