1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. महाराष्ट्र में 'लाडली बहन योजना' के लाभार्थी महिलाओं की बढ़ाई गई उम्र, सीएम ने कहा- पैसे की कई कमी नहीं

महाराष्ट्र में 'लाडली बहन योजना' के लाभार्थी महिलाओं की बढ़ाई गई उम्र, सीएम ने कहा- पैसे की कई कमी नहीं

 Reported By: Sameer Bhaudas Bhise, Edited By: Dhyanendra Chauhan
 Published : Jul 02, 2024 10:12 pm IST,  Updated : Jul 02, 2024 10:16 pm IST

महाराष्ट्र में इसी महीने की शुरुआत से लाडली बहन योजना शुरू की गई है। इस योजना के शुरू होते ही एकनाथ शिंदे सरकार पर विपक्ष ने हमला करना शुरू कर दिया था। इस पर सीएम ने कहा कि योजना के लिए सरकार के पास पैसे की कोई कमी नहीं है।

महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे- India TV Hindi
महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे Image Source : FILE PHOTO-PTI

महाराष्ट्र में इसी साल के अंत में विधानसभा के चुनाव हैं। चुनाव से पहले महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे की सरकार कई बड़ी योजनाओं का ऐलान भी कर रही है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि मंगलवार को हमारी बैठक हुई। इस बैठक में लाडली बहना योजना को लेकर कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं। एक जुलाई से ये योजना शुरू हो चुकी है।

21 से 65 साल की उम्र की महिलाओं को मिलेगा अब लाभ

इसके साथ ही सीएम शिंदे ने कहा कि 21 से 60 साल तक कि महिलाओं को इस योजना का लाभ मिलना है। उम्र की सीमा 60 से बढ़ा कर 65 साल कर दी गई है। उन्होंने कहा कि अधिकारी व कर्मचारी स्तर पर कोई गड़बड़ हुई तो दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विपक्ष की आंखे फटी की फटी रह जाएंगी- एकनाथ शिंदे

शिंदे ने कहा कि विपक्ष के लोग झूठ का नेरेटिव सेट करने की कोशिश कर रहे हैं कि महिलाओं को योजना का लाभ नहीं मिलेगा। जब योजना का लाभ महिलाओं को मिलना शुरू होगा तब विपक्ष की आंखे फटी की फटी रह जाएंगी। 

योजना के लिए पैसे की कोई कमी नहीं

सीएम ने कहा कि इस योजना को लेकर जितने पैसे का प्रावधान करने की जरूरत है। वो हमने किया है। लाडली बहन योजना के लिए पैसों की कमी नहीं है। विपक्ष जिस तरह के आरोप लगा रहे हैं, वह सब हताशा का नतीजा है। इस योजना से राज्य की महिलाओं का खासा लाभ मिलने वाला है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।