1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. Maharashtra Local Body polls Live Update: लातूर में बीजेपी-एनसीपी अलग-अलग लड़ेगी चुनाव, बीजेपी के पांच उम्मीदवार निर्विरोध जीते

Maharashtra Local Body polls Live Update: लातूर में बीजेपी-एनसीपी अलग-अलग लड़ेगी चुनाव, बीजेपी के पांच उम्मीदवार निर्विरोध जीते

 Updated : Jan 01, 2026 11:46 pm IST

Maharashtra Local Body polls: महाराष्ट्र के लातूर में जहां एनसीपी और बीजेपी के बीच गठबंधन नहीं हो पाया वहीं कल्याण की सीट बीजेपी उम्मीदवार का चुना जाना तय है।

Prafull Patel and Devendra Fadnavis- India TV Hindi
प्रफुल्ल पटेल और देवेंद्र फडणवीस Image Source : PTI

Maharashtra Local Body polls: महाराष्ट्र् में नगर निगम चुनावों को लेकर 30 दिसंबर को नामांकन की आखिरी तारीख खत्म होने के बाद राजनीतिक हलचल काफी तेज हो चुकी है। सभी दल अपनी सियासी जमीन को मजबूत करने में जुटे हैं। इस बीच लातूर नगर निगम (एलएमसी) चुनाव के लिए बीजेपी और एनसीपी (अजित पवार)के बीच बहुप्रतीक्षित गठबंधन अब होता हुआ नजर नहीं आ रहा है, क्योंकि भाजपा ने घोषणा की है कि वह सभी 70 सीट पर अकेले चुनाव लड़ेगी। कल्याण–डोंबिवली महानगरपालिका चुनाव से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां चुनाव से पहले ही बीजेपी का पहला उम्मीदवार निर्विरोध जीत की ओर बढ़ गया है। कल्याण पूर्व के प्रभाग क्रमांक 18 ‘अ’ से बीजेपी की उम्मीदवार रेखा राजन चौधरी का निर्विरोध चुना जाना लगभग तय है। यह वार्ड ओबीसी महिला आरक्षित है, जहां उनके अलावा किसी अन्य उम्मीदवार ने नामांकन दाख़िल नहीं किया। इस तरह के बीजेपी के पांच उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं।

Maharashtra Local Body polls live updates

Auto Refresh
Refresh
  • 2:41 PM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    बीएमसी चुनाव: कुल 2,516 नामांकन दाखिल हुए, अंतिम दिन 2,122 पर्चे जमा

    बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) चुनाव के लिए कुल 2,516 नामांकन दाखिल किए गए हैं, जिनमें से 2,122 नामांकन अंतिम दिन ही जमा किए गए। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि 227 वार्डों वाले बीएमसी के चुनाव 15 जनवरी को होंगे और मतगणना अगले दिन की जाएगी। नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया 23 दिसंबर को शुरू हुई थी और 30 दिसंबर को समाप्त हुई। 

  • 2:12 PM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    महाराष्ट्र में अब तक बीजेपी के चार उम्मीदवार निर्विरोध जीते

    कल्याण महानगर पालिका में बीजेपी में दो उमीदवार बिन विरोधी विजयी।रेखा चौधरी और आसावरी नवघरे निर्विरोध निर्वाचन के बाद अब  पनवेल म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन में BJP के पार्षद नितिन पाटिल भी निर्विरोध चुनाव जीत गए हैं। धुले में भी खुला भाजपा का खाता खुल गया है। उज्वल भोसले निर्विरोध विजयी हुए हैं।

     

  • 12:05 PM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    शिवसेना में लिस्ट घोषित करने परंपरा बंद-संजय राउत

    संजय राउत ने कहा- पिछले कई सालों से शिवसेना की ओर से उम्मीदवारों की लिस्ट जाहिर नहीं की जाती है। शिवसेना प्रमुख के कार्यकाल से ये होता आ रहा है। कल आपको पता चल ही जाएगा,जब स्क्रूटनी होगी। सूची घोषित करने की परंपरा लगभग बंद कर दी गई है। कल शाम तक जिन लोगों को शिवसेना ने टिकट दिया था, उन्होंने अपने नामांकन भर दिए हैं। मनसे के उम्मीदवारों ने भी नामांकन दाखिल किया है। कुछ जगहों पर मनसे और शिवसेना  दोनों के उम्मीदवारों ने पर्चे भरे हैं। 

  • 11:24 AM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    कल्याण महानगर पालिका में बीजेपी के दो उम्मीदवार निर्विरोध जीते

    महाराष्ट्र के कई शहरों में हो रहे महानगर पालिका चुनाव में कल्याण से बीजेपी को बड़ी सफलता मिली है। बीजेपी के दो उमीदवार रेखा चौधरी और आसावरी नवरे निर्विरोध चुने गए हैं। दोनों के खिलाफ किसी उम्मीदवार ने पर्चा नहीं भरा।

  • 10:50 AM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    बीजेपी और एनसीपी ने एक-दूसरे पर लगाया आरोप

    भाजपा विधायक संभाजीराव पाटील निलंगेकर ने बताया कि लातूर में आख़िरी समय तक गठबंधन करने की कोशिश की गई, लेकिन एनसीपी की ओर से तब भी भाजपा के मौजूदा नगरसेवक वाली कई सीटों की मांग की गई, इसी वजह से गठबंधन टूट गया। उन्होंने कहा कि गठबंधन में कांग्रेस की बी-टीम ने ‘नमक का कंकड़’ डालने का काम किया है। वहीं राष्ट्रवादी के नेताओं ने कहा है कि भाजपा के नेताओं की वजह से ही गठबंधन टूटा है।

     

  • 8:59 AM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    कल्याण–डोंबिवली महापालिका में BJP का उम्मीदवार निर्विरोध विजयी

    कल्याण–डोंबिवली महानगरपालिका चुनाव से पहले ही बीजेपी का पहला उम्मीदवार निर्विरोध जीत की ओर बढ़ गया है। कल्याण पूर्व के प्रभाग क्रमांक 18 ‘अ’ से बीजेपी की उम्मीदवार रेखा राजन चौधरी का निर्विरोध चुना जाना लगभग तय है। यह वार्ड ओबीसी महिला आरक्षित है, जहां उनके अलावा किसी अन्य उम्मीदवार ने नामांकन दाख़िल नहीं किया। नामांकन पत्रों की जांच के बाद आधिकारिक घोषणा की जाएगी।

  • 8:43 AM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    लातूर में क्यों नहीं हुआ गठबंधन? बीजेपी ने बताई ये बात

    लातूर चुनाव के लिए बीजेपी के प्रभारी संभाजीराव पाटिल नीलांगेकर ने बताया कि उनकी पार्टी अकेले चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा कि बीजेपी ने एनसीपी के साथ गठबंधन करने को लेकर गंभीरतापूर्वक प्रयास किया। उन्होंने दावा किया कि जिले में एनसीपी के वरिष्ठ नेताओं के इच्छा जताने के बावजूद दूसरे और तीसरे स्तर के पदाधिकारियों की वजह से गठबंधन नहीं हो सका। 

     

  • 8:42 AM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    लातूर नगर निगम में बीजेपी और एनसीपी में गठबंधन नहीं

    लातूर नगर निगम (एलएमसी) चुनाव के लिए बीजपी और एनसीपी के बीच गठबंधन अब होता हुआ नजर नहीं आ रहा है, क्योंकि बीजेपी ने ऐलान किया है कि वह सभी 70 सीट पर अकेले चुनाव लड़ेगी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।