Maharashtra Local Body Polls LIVE: महाराष्ट्र महानगरपालिका चुनावों को लेकर बयानबाजी अपने चरम पर है। मनसे प्रमुख ने हमेशा की तरह इस बार भी मराठी का मुद्दा उठाया है। वहीं, राज्य के मुख्यमंत्री ने अपने पार्षदों को नया टारगेट दे दिया है।
एक साथ आए राज ठाकरे और उद्धव ठाकरे। Image Source : PTI
महाराष्ट्र में 29 महानगरपालिकाओं के लिए 15 जनवरी को चुनाव होने हैं। इस चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। एक तरफ राज ठाकरे ने एक बार फिर से मराठी का मुद्दा उठाया है तो वहीं फडणनवीस ने लखपति दीदियों के लिए बड़ा ऐलान किया है। महाराष्ट्र में चल रहे निकाय चुनाव से जुड़ी हर बड़ी अपडेट यहां जानें...
Maharashtra Local Body Polls LIVE
Auto Refresh
Refresh
9:18 PM (IST)Jan 12, 2026
Posted by Niraj Kumar
आवाज दबाने का काम चल रहा है-उद्धव ठाकरे
उद्धव ठाकरे ने कहा-' सभी की आवाज को दबाने का काम चल रहा है। कई उम्मीदवारों को पैसे का ऑफर था उन्होंने मना कर दिया। कुछ रील घूम रहा है, घर-घर में पैसे के पैकेट जा रहे हैं। आपको और हमें लग रहा है कि वोट दे रहे हैं तो हमारी सरकार आएगी। आगे देश के प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री देश चलाएंगे ऐसा मुझे नहीं लग रहा। हम 20 सालों से एक नहीं हो रहे थे अब एक हो गए। किसी ने पूछा कि आपके बीच सीट बंटवारा कैसे हुआ हमने कहा जगह के लिए नहीं मराठी लोगों को जगाने के लिए हमारा गठबंधन हुआ है।'
9:15 PM (IST)Jan 12, 2026
Posted by Niraj Kumar
बीजेपी पैसे बांटती है,और शिंदे के लोग पकड़ते हैं-राज ठाकरे
राज ठाकरे ने कहा कि कल की सभा मुंबई की थी और आज ठाणे की। चुनाव प्रचार कल खत्म होगा और फिर पैसे बांटे जाएंगे। बीजेपी पैसे बांटती है,और शिंदे के लोग पकड़ते हैं, पता नहीं क्या चल रहा है। घर-घर में 5 हजार दे रहे हैं, और बोलते हैं, विकास किया। 60 से ज्यादा जगहों पर पैसा देकर फॉर्म वापस करवा लिया। 5 हजार में वोट बिक रहा है, कुछ के नाम ले रहा हूं...कुछ उम्मीदवारों के नाम लिए और कहा उन्हें 15 करोड़ का ऑफर था नाम वापस लेने के लिए।
9:13 PM (IST)Jan 12, 2026
Posted by Niraj Kumar
हम काम से जवाब देते हैं-महायुति की रैली में बोले शिंदे
महायुति की रैली में एकनाथ शिंदे ने कहा-हम काम से जवाब देते हैं । कल इसी मैदान पर सभा हुई हमेशा की तरह गाली टीका टिप्पणी की गई । हमारी रैली किसी के जवाब में नहीं बल्कि हमने क्या किया और आगे क्या करेंगे वह बताने के लिए है । कुछ लोगों को चुनाव आते है मराठी मानुस की याद आती है । मराठी मानुस का अस्तित्व नहीं आपका अस्तित्व ख़तरे में आया है । मुंबई का मेयर महायुति का होगा और मराठी ही होगा । महायुति का मेयर होगा यह काले पत्थर पर खिंची लकीर है।
2:54 PM (IST)Jan 12, 2026
Posted by Amar Deep
BJP प्रत्याशी पर पैसे बंटवाने का आरोप
लातूर शहर के प्रभाग क्रमांक 11 में बीजेपी उम्मीदवार की ओर से पैसे बांटने का सनसनीखेज आरोप लगा है। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आरोप है कि बीजेपी उम्मीदवार के लिए एक बिचौलिए के जरिए मतदाताओं को नोट बांटे जा रहे थे। हैरानी की बात यह है कि पैसे बांटने वाला शख्स पेशे से एक रिटायर्ड प्रिंसिपल बताया जा रहा है। जैसे ही इसकी भनक कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लगी, उन्होंने घेराबंदी की और प्रिंसिपल को लाखों की नकदी के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया।
2:02 PM (IST)Jan 12, 2026
Posted by Amar Deep
उत्तर भारतीयों को पिटवाने का काम करती है BJP: असलम शेख
कांग्रेस नेता और विधायक असलम शेख ने कहा बीजेपी मुंबई में उत्तर भारतीयों को पिटवाने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि मनसे उत्तर भारतीयों को मारती है और बीजेपी बचाने का ढोंग करती है। उन्होंने कहा कि मेरा सवाल है कि 25 साल से ये दोनों साथ थे। मुंबई को कहां ले गए हैं। क्या मुंबई इसी तरह से तमाशा देखेगी।
11:34 AM (IST)Jan 12, 2026
Posted by Amar Deep
पीसीएमसी के लोग हमारे साथ: सुप्रिया सुले
पुणे-पिंपरी चिंचवाड़ नगर निकाय चुनावों पर एनसीपी-एससीपी सांसद सुप्रिया सुले ने कहा, "हमने एक प्रगतिशील घोषणापत्र जारी किया है। मुझे विश्वास है कि पुणे और पीसीएमसी के लोग हमारे साथ खड़े रहेंगे।"
10:51 AM (IST)Jan 12, 2026
Posted by Amar Deep
अपराधियों को टिकट देना क्यों जरूरी: फडणवीस
महाराष्ट्र के CM देवेंद्र फडणवीस ने कहा, "पुणे की आबादी लगभग 6 लाख है। आपराधिक बैकग्राउंड वाले लोगों को उम्मीदवार के तौर पर टिकट देना क्यों ज़रूरी था? सब कहते हैं और मानते हैं कि अपराध खत्म होना चाहिए। मैंने कई भाषण सुने हैं जिनमें कहा गया था कि पुणे से 'कोयता गैंग' को खत्म कर दिया जाएगा और अपराध को जड़ से खत्म कर दिया जाएगा, लेकिन जिन लोगों ने ये बयान दिए थे, वही लोग अब अपराधियों को टिकट दे रहे हैं और उनके सपोर्ट में बोल भी रहे हैं। यह बिल्कुल गलत है। मुझे लगता है कि पुणे के लोग इसे बिल्कुल भी स्वीकार नहीं करेंगे। इस चुनाव में मैंने तय किया था कि कोई व्यक्तिगत टिप्पणी नहीं करूंगा, लेकिन जब ऐसे मुद्दे सामने आते हैं, तो मेरे अंदर का गृह मंत्री पूछता है, 'यह क्या हो रहा है?' एक तरफ आप कहते हैं कि अपराध खत्म होना चाहिए; दूसरी तरफ आप आपराधिक बैकग्राउंड वाले लोगों को टिकट देते हैं। मैं एक बात बिल्कुल साफ कर देना चाहता हूं, अगर कोई अपराधी चुनाव जीत भी जाता है, तो उसकी जगह नगर निगम में नहीं होगी, उसकी जगह जेल में होगी।"
9:53 AM (IST)Jan 12, 2026
Posted by Amar Deep
उद्धव ठाकरे मुंबई से बाहर नहीं निकलते: एकनाथ शिंदे
डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने रविवार को कहा कि शिवसेना (UBT) के कार्यकर्ता खुद को लावारिस महसूस कर रहे हैं, क्योंकि उनके नेता उद्धव ठाकरे मुंबई से बाहर नहीं निकल रहे हैं। एक रैली को संबोधित करते हुए शिंदे ने कहा कि पहले कांग्रेस और बाद में महा विकास आघाडी (एमवीए) सरकार ने छत्रपति संभाजीनगर के विकास को रोका और यहां भी मुंबई जैसा भ्रष्टाचार शुरू कर दिया। उन्होंने हिंदुत्व की विचारधारा छोड़ने का आरोप लगाते हुए कहा कि उद्धव ठाकरे ने पूर्व महापौर राशिद खान को टिकट दिया है, जिन्होंने शहर का नाम औरंगाबाद से बदलकर छत्रपति संभाजीनगर करने का विरोध किया था। शिंदे ने तंज कसते हुए कहा कि अब यह 'राशिद मामू' की पार्टी बन गई है।
9:07 AM (IST)Jan 12, 2026
Posted by Amar Deep
लाडकी बहना योजना की दूसरी किस्त रोकने की मांग
महाराष्ट्र कांग्रेस के महासचिव संदेश कोंडविलकर ने मांग की है कि चुनाव आयोग 14 जनवरी को लड़की बहना योजना की दूसरी किस्त लाभार्थियों के खातों में जारी करने से रोक दे, क्योंकि यह चुनाव को प्रभावित करने का प्रयास हो सकता है। चुनाव आयोग ने योजना के कार्यान्वयन की देखरेख कर रहे राज्य के अधिकारियों से इस चिंता पर जवाब मांगा है। आयोग ने इस मामले में राज्य सरकार को पत्र भी भेजा है।
7:35 AM (IST)Jan 12, 2026
Posted by Amar Deep
फडणनवीस ने पार्षदों को दिया टारगेट
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बड़ा ऐलान किया। सीएम फडणवीस ने कहा कि जो पार्षद 'लाडकी बहिण' योजना की लाभार्थियों को 'लखपति दीदी' बनाने में मदद करेंगे, उन्हें नासिक महानगरपालिका (NMC) में अच्छे पदों से पुरस्कृत किया जाएगा। सीएम ने कहा कि 'लाडकी बहिण' राज्य की योजना है, जिसमें महिलाओं को 1,500 रुपये प्रति माह मिलते हैं, जबकि 'लखपति दीदी' केंद्र सरकार की पहल है जिसका लक्ष्य स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं की आय सालाना कम से कम एक लाख रुपये करना है।
7:21 AM (IST)Jan 12, 2026
Posted by Amar Deep
राज ठाकरे ने उठाया मराठी का मुद्दा
बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) चुनाव को लेकर ठाकरे परिवार इस बार एक साथ है। मुंबई के शिवाजी पार्क में रविवार को ठाकरे बंधुओं की संयुक्त रैली हुई। इस रैली में उद्धव ठाकरे ने भाजपा पर निशाना साधा। राज ठाकरे ने भी बीएमसी चुनाव को लेकर हुंकार भरी है। राज ठाकरे ने कहा, 'मेरे और उद्धव के साथ आने का कारण मुंबई पर आया संकट है। कई बार इसपर बोला और फिर सरकार ने हिंदी सख्ती लाई और हम दोनों परेशान हुए और इन सब बातों की शुरुआत हुई। हिंदी सख्ती केवल आपको चेक करने के लिए थी कि मराठी जाग रहा है, क्या 2024 के बाद पता नहीं सरकार को क्या हुआ जो मन में आया करना शुरू कर दिया।'
Advertisement
India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर।
महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।