1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. Maharashtra Lok Sabha election Results 2024: महाराष्ट्र लोकसभा चुनावों में कौन जीता, यहां जानें

Maharashtra Lok Sabha election Results 2024: महाराष्ट्र लोकसभा चुनावों में कौन जीता, यहां जानें

 Written By: Rituraj Tripathi @riturajfbd
 Updated : Jun 06, 2024 06:57 am IST

महाराष्ट्र लोकसभा चुनाव के लिए वोटों की गिनती जारी है। शुरुआती रुझानों में बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए बढ़त बनाए हुए है। वहीं इंडी गठबंधन पीछे चल रहा है।

maharashtra Lok Sabha Election Results 2024 Live updates- India TV Hindi
maharashtra Lok Sabha Election Results 2024 Live updates Image Source : INDIA TV GFX

मुंबई: महाराष्ट्र लोकसभा चुनावों के लिए वोटों की गिनती जारी है। शुरुआती रुझानों में एनडीए ने बढ़त बनाई हुई है। आज लोकसभा चुनाव के नतीजे आ जाएंगे। गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव सात चरणों में संपन्न हो चुके हैं। यहां आपको महाराष्ट्र चुनाव से जुड़े पल-पल के अपडेट्स मिलेंगे। बता दें कि महाराष्ट्र की 48 लोकसभा सीटों पर होने वाले चुनावों में बीजेपी अपने सहयोगी दलों के साथ चुनाव लड़ी है। वहीं कांग्रेस भी अन्य घटक दलों के साथ मिलकर यहां मजबूती से चुनावी मैदान में उतरी।

 

Maharashtra Lok Sabha election Results 2024

Auto Refresh
Refresh
  • 4:18 PM (IST)
    Posted by Mangala Yadav

    नांदेड़ लोकसभा में कांग्रेस आगे

    राउंड 13

    कांग्रेस 275473
    बीजेपी 258618
    कांग्रेस आगे चल रही है

  • 3:25 PM (IST)
    Posted by Mangala Yadav

    औरंगाबाद लोकसभा 12 दौर की मतगणना के बाद

    चंद्रकांत खैरे           139251

    संदीपान भुमरे         223250
    इम्तियाज जलील    187114

    12 फेरी मे औरंगाबाद लोकसभा मतदारसंघात महायुती के  संदीपान भुमरे 36136 वोटो से आगे

  • 3:01 PM (IST)
    Posted by Rituraj Tripathi

    महाराष्ट्र कांग्रेस ऑफिस में 4 बजे प्रेस कॉन्फेंस होगी

    महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोल चार बजे दादर कांग्रेस दफ़्तर में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे।

  • 2:54 PM (IST)
    Posted by Rituraj Tripathi

    महाराष्ट्र में अब तक के क्या रुझान हैं?

    कांग्रेस - 12
    बीजेपी- 12
    शिवसेना (उद्धव)- 11
    एनसीपी (शरद पवार)- 6
    शिवसेना (शिंदे)- 5
    एनसीपी (अजित पवार)- 1
    अन्य- 1

  • 2:29 PM (IST)
    Posted by Rituraj Tripathi

    नागपुर से नितिन गडकरी 60 हजार से आगे

    नागपुर से बीजेपी प्रत्याशी नितिन गडकरी 60 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं। 

  • 2:13 PM (IST)
    Posted by Rituraj Tripathi

    नवनीत राणा 15 हजार वोटों से पीछे हुईं

    अमरावती से नवनीत राणा 15 हजार वोटों से पीछे हुईं। कांग्रेस के बलवंत बसवंत वानखेड़े इस सीट से आगे चल रहे हैं।  

  • 1:45 PM (IST)
    Posted by Rituraj Tripathi

    कल्याण से डॉ श्रीकांत एकनाथ शिंदे आगे

    कल्याण से डॉ श्रीकांत एकनाथ शिंदे आगे चल रहे हैं। 

  • 12:56 PM (IST)
    Posted by Rituraj Tripathi

    अमरावती में नवनीत राणा 10 हजार से ज्यादा वोटों से आगे

    अमरावती में बीजेपी की नवनीत राणा 10 हजार से ज्यादा वोटों से आगे चल रही हैं। 

  • 12:15 PM (IST)
    Posted by Rituraj Tripathi

    विदर्भ की 10 सीटों पर कौन आगे?

    नागपुर- बीजेपी
    रामटेक- कांग्रेस
    भंडारा गोंदिया- बीजेपी
    गढ़चिरोली- कांग्रेस
    चंद्रपुर- कांग्रेस
    बुलढाणा- शिवसेना शिंदे
    अकोला- कांग्रेस
    अमरावती- कांग्रेस
    वर्धा- राष्ट्रवादी शरद पवार
    यवतमाल- शिवसेना उबाठा

     

  • 11:25 AM (IST)
    Posted by Rituraj Tripathi

    उत्तर मुंबई से पीयूष गोयल आगे

    पीयूष गोयल 49711 वोटों से आगे चल रहे हैं। 

    • पीयूष गोयल- 106434
    • भूषण पाटिल- 56723

     

  • 10:32 AM (IST)
    Posted by Rituraj Tripathi

    नागपुर में नितिन गडकरी आगे

    नागपुर में नितिन गडकरी 40 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं। 

     

  • 10:05 AM (IST)
    Posted by Rituraj Tripathi

    बारामती से सुप्रिया सुले 11532 वोट से आगे

    सुप्रिया सुले बारामती से सेकंड राउंड में 11532 वोट से आगे चल रही हैं। 

  • 9:37 AM (IST)
    Posted by Rituraj Tripathi

    महाराष्ट्र में बीजेपी आगे

    महाराष्ट्र में बीजेपी आगे चल रही है। 48 में से 17 सीटों पर बीजेपी आगे है।

  • 9:14 AM (IST)
    Posted by Rituraj Tripathi

    बारामती से अब सुप्रिया सुले आगे

    बारामती से अब सुप्रिया सुले आगे चल रही हैं। 

  • 9:09 AM (IST)
    Posted by Rituraj Tripathi

    अमरावती से नवनीत राणा पीछे

    अमरावती से नवनीत राणा पीछे चल रही हैं। 

  • 8:38 AM (IST)
    Posted by Rituraj Tripathi

    मुंबई नॉर्थ ईस्ट से बीजेपी के उज्ज्वल निकम आगे

    मुंबई नॉर्थ ईस्ट से बीजेपी के उज्ज्वल निकम आगे चल रहे हैं।

  • 8:33 AM (IST)
    Posted by Rituraj Tripathi

    बारामती से सुप्रिया सुले पीछे

    बारामती से सुप्रिया सुले पीछे चल रही हैं। 

  • 8:32 AM (IST)
    Posted by Rituraj Tripathi

    डिंडोरी से केंद्रीय मंत्री भारती पवार पीछे

    डिंडोरी से केंद्रीय मंत्री भारती पवार पीछे चल रही हैं।

  • 8:32 AM (IST)
    Posted by Rituraj Tripathi

    महाराष्ट्र पोस्टल बैलेट में कौन आगे?

    बारामती से सुप्रिया सुले आगे 
    नागपुर से नितिन गडकरी आगे 
    जालाना से रावसाहब दानवे आगे 
    बीड से पंकजा मुंडे आगे 
    मुंबई उत्तर से पीयूष गोयल आगे 

  • 8:16 AM (IST)
    Posted by Rituraj Tripathi

    बारामती से सुप्रिया सुले आगे

    बारामती से सुप्रिया सुले आगे चल रही हैं। 

  • 8:00 AM (IST)
    Posted by Rituraj Tripathi

    महाराष्ट्र लोकसभा चुनावों के लिए वोटों की गिनती शुरू

    महाराष्ट्र लोकसभा चुनावों के लिए वोटों की गिनती शुरू हो गई है। कुछ ही देर में रुझान आने शुरू हो जाएंगे। 

  • 7:44 AM (IST)
    Posted by Rituraj Tripathi

    महाराष्ट्र के नागपुर में सुरक्षा बढ़ाई गई

    महाराष्ट्र के नागपुर में एक मतगणना केंद्र पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। लोकसभा चुनावों के लिए वोटों की गिनती सुबह 8 बजे शुरू होगी।

     

  • 7:04 AM (IST)
    Posted by Rituraj Tripathi

    अमरावती में नवनीत राणा के समर्थकों ने मंदिर में जीत के लिए आरती की

    अमरावती में नवनीत राणा के समर्थकों ने अमरावती के गणेश मंदिर एवं साई मंदिर मे राणा की जीत के लिये आरती की। उसके बाद काउंटिंग स्थल के लिए रवाना हुए।

     

  • 7:03 AM (IST)
    Posted by Rituraj Tripathi

    8 बजे से शुरू होगी वोटों की गिनती

    चुनाव आयोग सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती शुरू करेगा। सबसे पहले पोस्टल बैलेट की गिनती होगी और उसके बाद ईवीएम के वोट गिने जाएंगे। चुनावी प्रक्रिया के सुचारू संचालन के लिए दिशानिर्देश जारी किए गए हैं और विभिन्न शहरों में कई मतगणना केंद्रों पर सुरक्षा प्रणालियां स्थापित की गई हैं।

  • 6:07 AM (IST)
    Posted by Rituraj Tripathi

    महाराष्ट्र लोकसभा चुनावों के नतीजे आज हो जाएंगे घोषित

    महाराष्ट्र लोकसभा चुनावों के नतीजे आज घोषित हो जाएंगे। इसके पल-पल के अपडेट्स आपको यहां मिलेंगे। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।