1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. 15 अगस्त और जन्माष्टमी पर बूचड़खाने और मांस की दुकानें रहेंगी बंद, इस शहर में आया फैसला

15 अगस्त और जन्माष्टमी पर बूचड़खाने और मांस की दुकानें रहेंगी बंद, इस शहर में आया फैसला

 Reported By: Yogendra Tiwari, Edited By: Subhash Kumar
 Published : Aug 12, 2025 04:42 pm IST,  Updated : Aug 12, 2025 05:03 pm IST

15 अगस्त और जन्माष्टमी के अवसर को देखते हुए महाराष्ट्र के नागपुर में बूचड़खाने और मांस की दुकानें बंद रहेंगी। नागपुर में नगर निगम ने इस बारे में आदेश जारी कर दिया है।

meat shop closed on 15 august and janmashtami- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो। Image Source : PTI

भारत में अब त्योहार और समारोह का सीजन शुरू हो चुका है। आने वाले 15 अगस्त की तारीख को स्वतंत्रता दिवस का समारोह मनाएगा। इसके बाद जन्माष्टमी का त्योहार भी सामने आ रहा है। पूरे देश में इन खास दिनों के लिए तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो चुकी हैं। इन त्योहारों को ध्यान में रखते हुए महाराष्ट्र के नागपुर जिले में बड़ा फैसला किया गया है। यहां नगर निगम ने 15 अगस्त यानी स्वतंत्रता दिवस और कृष्ण जन्माष्टमी के त्योहार पर शहर में सभी मीट की दुकानों और बूचड़खानों को बंद रखने का आदेश जारी किया है।

क्या है नगर निगम का आदेश?

नागपुर नगर निगम ने घोषणा की है कि स्वतंत्रता दिवस और श्री कृष्ण जयंती (जन्माष्टमी) के अवसर पर शुक्रवार, 15 अगस्त 2025 को शहर के सभी बूचड़खाने और मांस की दुकानें बंद रहेंगी। यह आदेश नगर निगम के उपायुक्त  राजेश भगत द्वारा जारी किया गया है। आदेश में कहा गया है कि नागपुर नगर निगम की सीमा के भीतर सभी बूचड़खाने और मांस की दुकानें बंद रहेंगी। यह भी कहा गया है कि इस आदेश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नगर निगम के उड़नदस्ते द्वारा कार्रवाई की जाएगी।

15th August Janmashtami MEAT SHOP CLOSED in nagpur
Image Source : PTIनागपुर नगर निगम का नोटिस।

लाल किले पर ध्वज फहराएंगे पीएम मोदी

15 अगस्त के दिन पूरे देश में विभिन्न जगहों पर भारत का राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी दिल्ली के प्रसिद्ध लाल किले पर ध्वज फहराएंगे और यहां से पूरे देश को संबोधित करेंगे। पूरे देश को इस बात का इंतजार है कि पीएम मोदी के संबोधन में इस बार क्या खास होने वाला है।

जन्माष्टमी कब मनाई जाएगी?

भारत में कृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार हर साल बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। आपको बता दें कि द्वापर युग में भाद्रपद माह की अष्टमी तिथि और रोहिणी नक्षत्र में भगवान श्री कृष्ण का जन्म हुआ था। हर साल भाद्रपद माह की कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि और रोहिणी नक्षत्र पर कृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार मनाया जाता है। विद्वानों के मुताबिक, इस साल पूरे देश में जन्माष्टमी का त्योहार 16 अगस्त 2025 को मनाया जाएगा।

ये भी पढ़ें- युवाओं की बल्ले-बल्ले, अब इस राज्य में होगी 15 हजार पुलिसकर्मियों की भर्ती, कैबिनेट ने दी मंजूरी

चेहरे पर उड़ा रहा था सिगरेट का धुआं, मना किया तो प्रॉपर्टी डीलर के सीने पर घोंप दिया चाकू

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।