1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. मुंबई में 20 साल की लड़की से बलात्कार, प्राइवेट पार्ट में मिले सर्जिकल ब्लेड और पत्थर के टुकड़े

मुंबई में 20 साल की लड़की से बलात्कार, प्राइवेट पार्ट में मिले सर्जिकल ब्लेड और पत्थर के टुकड़े

 Reported By: Saket Rai, Edited By: Subhash Kumar
 Published : Jan 24, 2025 09:36 am IST,  Updated : Jan 24, 2025 11:54 am IST

मुंबई में 20 साल की लड़की से कथित तौर पर बलात्कार का हैरान करने वाला मामला सामने आया है। इसका आरोप एक ऑटो रिक्शा के ड्राइवर पर लगा है।

मुंबई में युवती से रेप। (सांकेतिक फोटो)- India TV Hindi
मुंबई में युवती से रेप। (सांकेतिक फोटो) Image Source : PTI

मुंबई में 20 साल की एक लड़की से कथित तौर पर बलात्कार का मामला सामने आया है। इसका आरोप एक ऑटो रिक्शा ड्राइवर पर लगा है। मुंबई पुलिस ने जानकारी दी है कि ऑटो-रिक्शा चालक के खिलाफ रेप का मामला दर्ज किया है और उसे हिरासत में ले लिया गया है। ये घटना मुंबई के वनराई पुलिस स्टेशन की हद में हुआ है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

क्या है पूरा मामला?

मुंबई पुलिस में डीसीपी (जोन 12) स्मिता पाटिल ने बताया है कि मुंबई पुलिस ने ऑटो-रिक्शा चालक के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज किया है और उसे हिरासत में ले लिया गया है। डीसीपी के मुताबिक, ऑटो ड्राइवर ने वसई इलाके में 20 वर्षीय महिला के साथ कथित तौर पर बलात्कार किया और फिर उसे मुंबई के राम मंदिर इलाके में बेहोशी की हालत में छोड़ दिया।

पुलिस कर रही छानबीन

अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, पीड़िता लड़की लगातार बयान बदल रही है। प्राथमिक रूप से मिली जानकारी के मुताबिक, एक 20 साल की लड़की है और उसने कथित तौर पर एक अज्ञात ऑटो ड्राइवर पर बलात्कार करने का आरोप लगाया है। लड़की मुंबई के राम मंदिर इलाके में रोती हुई मिली जिसके बाद पुलिस को इस मामले की जानकारी दी गई। हालांकि, लड़की के लगातार बदलते हुए बयानों को देखते हुए फिलहाल पुलिस की टीम इस मामले में छानबीन कर रही है।

आरोपी हिरासत में

लड़की द्वारा दिए गए बयान के आधार पर पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया है और फिलहाल मामले की जांच कर रही है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि लड़की द्वारा दिए गए बयान की जांच चल रही है। कई बयान ऐसे हैं जो उसने अभी तक गलत दिए हैं।

अब तक क्या-क्या हुआ?

जानकारी के मुताबिक, पहले लड़की के दिए बयान के आधार पर FIR दर्ज हुई। इसके बाद लड़की को अस्पताल में भर्ती कराया गया। लड़की के प्राइवेट पार्ट से सर्जिकल ब्लेड और कुछ पत्थर के टुकड़े मिले हैं। पहले लड़की ने दावा किया था कि उसके माता पिता नहीं है लेकिन लड़की का यह बयान भी झूठा था। पुलिस की टीम ने लड़की के माता-पिता का भी बयान दर्ज किया है और आगे जांच चल रही है।

ये भी पढ़ें- सैफ अली खान पर हमले की रात क्या-क्या हुआ? एक्टर ने पुलिस के सामने दर्ज कराया बयान

सैफ अली खान की सिक्योरिटी बढ़ाई, घर के बाहर दो पालियों में तैनात रहेंगे सिपाही; CCTV कैमरे और ‘विंडो ग्रिल’ भी लगाए

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।