1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. महाराष्ट्र में बीते 24 घंटे में कोविड-19 के 5,965 नए मामले आए, 75 और लोगों की मौत

महाराष्ट्र में बीते 24 घंटे में कोविड-19 के 5,965 नए मामले आए, 75 और लोगों की मौत

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 28, 2020 09:19 pm IST,  Updated : Nov 28, 2020 09:19 pm IST

महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 5,965 नए मामले सामने आने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर शनिवार को 18,14,515 हो गई।

Maharashtra Mumbai corona cases latest update news- India TV Hindi
Maharashtra Mumbai corona cases latest update news Image Source : PTI

मुंबई। महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 5,965 नए मामले सामने आने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर शनिवार को 18,14,515 हो गई। एक स्वास्थ्य अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस दौरान कोविड-19 से 75 मरीजों की मौत हुई और कुल मृतकों की संख्या बढ़कर 46,986 हो गई। कुल 3,937 मरीज इस दौरान स्वस्थ भी हुए और कुल ठीक हुए लोगों की संख्या बढ़कर 16,76,564 हो गई। राज्य में अभी 89,905 लोगों का इलाज चल रहा है।

मुंबई में 1,063 नए मामले सामने आए हैं और शहर में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2,81,881 हो गई। वहीं, शनिवार को यहां 17 लोगों की मौत हुई और मृतकों की संख्या बढ़कर 10,847 हो गई। राज्य में अब तक कोविड-19 के लिये 1,07,22,198 नमूनों की जांच हुई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।