1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. पत्नी से विवाद के बाद पांचवीं मंजिल के छज्जे पर फंस गया युवक, लोगों ने देखा तो मच गया हंगामा, सामने आया Video

पत्नी से विवाद के बाद पांचवीं मंजिल के छज्जे पर फंस गया युवक, लोगों ने देखा तो मच गया हंगामा, सामने आया Video

 Reported By: Yogendra Tiwari, Edited By: Subhash Kumar
 Published : May 11, 2026 01:55 pm IST,  Updated : May 11, 2026 01:55 pm IST

नागपुर में एक युवक पत्नी से विवाद करने के बाद पांचवी मंजिल के छज्जे पर फंस गया। लोगों ने जब उसे छ्ज्जे से लटका देखा तो हंगामा मच गया जिसके बाद पुलिस और दमकल विभाग की टीम ने उसकी जान बचाई।

Husband gets stuck on fifth-floor balcony after fight with wife- India TV Hindi
पत्नी से झगड़े के बाद छज्जे पर फंसा शख्स। Image Source : REPORTER

महाराष्ट्र के नागपुर जिले से एक बड़ी ही हैरान कर देने वाली घटना का वीडियो सामने आया है। जानकारी के अनुसार, पत्नी से विवाद करने के बाद पति मकान की पांचवीं मंजिल के छज्जे पर फंस गया। जब लोगों ने उसे छज्जे पर लटका देखा तो इलाके में हंगामा मच गया। इसके बाद पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और उन्होंने छत के ऊपर से नायलॉन की रस्सी नुमा सीढ़ी नीचे भेज कर शख्स को उपर खींचा।

क्या है पूरा मामला?

नागपुर के रामदासपेठ में एक घटना की वजह से कुछ क्षणों के लिए अफरा-तफरी मच गई। एक व्यक्ति ने देखा की अपार्टमेंट की पांचवीं मंजिल पर एक खिड़की के छज्जे पर युवक लटका हुआ था। युवक ने हाथ में छोटी सी वायर पकड़ रखी थी। उसके शरीर का संतुलन पूरी तरह से बिगड़ चुका था। अगर युवक नीचे गिरता तो बहुत बड़ी अनहोनी हो सकती थी। यह दृश्य देखने के बाद राह चलते एक व्यक्ति ने पुलिस और दमकल विभाग को इसकी सूचना दी। घटना की सूचना मिलने के बाद दमकल विभाग एवं पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और युवक को बचाने का ऑपरेशन शुरू हो गया।

छज्जे पर क्यों और कैसे पहुंचा युवक?

प्राप्त जानकारी के अनुसार, नागपुर के वाड़ी निवासी आकाश तिवारी का अपनी पत्नी से गत कुछ माह से विवाद चल रहा था। रविवार को आकाश नशे की हालत में सीधे ससुराल पहुंचा। वहां उसका पत्नी से विवाद हुआ। इसके साथ दी आरोप-प्रत्यारोप और गुस्से के कारण माहौल काफी ज्यादा तनावपूर्ण हो गया था, उसके बाद आकाश वहां से भाग गया। अकाश नशे और भ्रमित अवस्था में रामदासपेठ स्थित अशीष अपार्टमेंट में घुस गया और इमारत की छत पर पहुंच गया। नशे की हालत में वह पाइप के सहारे नीचे उतरने की कोशिश करने लगा, तभी उसका संतुलन बिगड़ा और वह खिड़की के बाहर संकरे छज्जे में फंस गया।

युवक को कैसे बचाया गया?

फायर ब्रिगेड और पुलिस के टीम ने मौके पर पहुंच कर सूझ-बुझ का परिचय दिया और नायलॉन की सीढी उसके पास पहुंचाई और रस्सी से बांधकर उसे ऊपर खींच लिया। युवक के छत पर पहुंचने के बाद नीचे खड़े लोगों ने राहत की सांस ली। पूरे रेस्क्यू के दौरान युवक को रस्सी के सहारे बोतल में पीने के लिए पानी भरकर भी भेजा गया। जैसे ही ऑपरेशन पूरा हुआ तो दमकल विभाग की टीम और पुलिस की टीम ने राहत की सांस ली।

ये भी पढ़ें- मात्र 1 रुपये किलो प्याज का भाव मिलने पर किसान ने 600 बोरियों में लगा दी आग, सामने आया बेबसी का VIDEO

मुंबई गैरमराठी रिक्शा चालकों के लिए बीजेपी की मराठी की पाठशाला, 2 पन्नों की खास बुकलेट बांटी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।