1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. Maharashtra News: चार दिव्यांगों ने युवती के साथ किया गैंगरेप, नेत्रहीन आरोपी फरार

Maharashtra News: चार दिव्यांगों ने युवती के साथ किया गैंगरेप, नेत्रहीन आरोपी फरार

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : Jun 15, 2022 10:37 pm IST,  Updated : Jun 15, 2022 10:48 pm IST

Maharashtra News: एक अधिकारी ने बताया कि आरोपियों में से एक शख्स पीड़िता का रिश्तेदार है। उन्होंने बताया कि अप्रैल के दौरान पीड़िता का रिश्तेदार उसे शिवाजी नगर इलाके में अपने घर ले गया, जहां युवती को शराब पिलाई।

Maharashtra News- India TV Hindi
Maharashtra News Image Source : REPRESENTATIVE IMAGE

Highlights

  • मुंबई में युवती से दिव्यांगों ने किया था गैंगरेप
  • रिश्तेदार समेत पांच लोगों ने किया था बलात्कार
  • गर्भवती होने पर पीड़िता ने परिजनों को दी जानकारी

Maharashtra News: महाराष्ट्र के मुंबई से गैंगरेप का मामला सामने आया है। चार दव्यांग लोगों ने 19 वर्षीय युवती के साथ गैंगरेप किया था। बलात्कार के आरोप में चारों दिव्यांगों को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों में एक आरोपी नेत्रहीन भी है, जो फरार है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। 

उपनगर कुर्ला के नेहरूनगर थाने के एक अधिकारी ने बताया कि आरोपियों में से एक शख्स पीड़िता का रिश्तेदार है। उन्होंने बताया कि अप्रैल के दौरान पीड़िता का रिश्तेदार उसे शिवाजी नगर इलाके में अपने घर ले गया, जहां युवती को शराब पिलाई।

पीड़िता ने परिजनों को दी घटना की जानकारी

अधिकारी ने बताया कि बाद में पीड़िता के रिश्तेदार समेत पांच लोगों ने कथित तौर पर उसके साथ बलात्कार किया। उन्होंने बताया कि पीड़िता के गर्भवती होने पर उसने पूरी घटना की जानकारी परिजन को दी और पुलिस से कॉन्टैक्ट किया। अधिकारी ने बताया कि मंगलवार को चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जबकि अन्य आरोपी की तलाश जारी है, जो नेत्रहीन है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच जारी है।

शादी का झांसा देकर बलात्कार करने का आरोप

वहीं, बीते दिनों महाराष्ट्र में पुणे के स्वारगेट इलाके में पुलिस ने एक महिला के साथ कथित रूप से बलात्कार करने को लेकर 28 वर्षीय एक चालक को गिरफ्तार किया इसके अलावा उत्तर प्रदेश के नोएडा के सेक्टर-113 थाना क्षेत्र के सेक्टर-76 स्थित एक सोसाइटी में स्थित सैलून में काम करने वाली महिला मैनेजर ने एक व्यक्ति के खिलाफ शादी का झांसा देकर कथित रूप से बलात्कार करने और 20 लाख रुपये हड़प लेने का मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने आज इसकी जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।