1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. Maharashtra News: शिंदे-फडणवीस सरकार के मंत्री चंद्रकांत पाटिल ने कहा- राज्य सरकार लोगों के हित में ले रही फैसले

Maharashtra News: शिंदे-फडणवीस सरकार के मंत्री चंद्रकांत पाटिल ने कहा- राज्य सरकार लोगों के हित में ले रही फैसले

 Edited By: Akash Mishra
 Published : Oct 15, 2022 11:41 pm IST,  Updated : Oct 15, 2022 11:41 pm IST

Maharashtra News: महाराष्ट्र के एक मंत्री चंद्रकांत पाटिल ने शनिवार को दावा किया कि शिंदे गुट का एक भी विधायक नाखुश नहीं है और प्रदेश सरकार लोगों के हित में फैसले ले रही है।

Chandrakant Patil(File Photo)- India TV Hindi
Chandrakant Patil(File Photo) Image Source : FILE

Maharashtra News: महाराष्ट्र के एक मंत्री चंद्रकांत पाटिल ने शनिवार को दावा किया कि शिंदे गुट का एक भी विधायक नाखुश नहीं है और प्रदेश सरकार लोगों के हित में फैसले ले रही है। पाटिल ने यहां संवाददाताओं से कहा कि एकनाथ शिंदे-देवेंद्र फडणवीस नीत सरकार ने 100 दिन पूरे कर लिए हैं और कोई भी विधायक नाखुश नहीं है। सावित्रीबाई फुले, पुणे विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित 'मुक्त संवाद' कार्यक्रम में उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की थी। 

'भारी बारिश के कारण हुआ पुणे को नुकसान'

पाटिल ने कहा, ''पहले दिन से ही राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नेता अजीत पवार, जयंत पाटिल और कांग्रेस नेता नाना पटोले ने दावा किया था कि यह सरकार जल्द गिर जाएगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। राज्य सरकार लोगों के फायदे के लिए हर रोज़ नये फैसले ले रही है।'' पाटिल पुणे के प्रभारी मंत्री भी हैं। उन्होंने कहा कि शुक्रवार को शहर में हुई भारी बारिश के कारण कुछ स्थानों पर जलजमाव की स्थिति बन गई थी और इसकी जांच की जाएगी। उन्होंने कहा, ''भारी बारिश के कारण पुणे जिले को नुकसान हुआ है। मैं जिला अधिकारी से बात करूंगा और उनसे नुकसान का आकलन करने के लिए कहूंगा।'' 

'नौ समीक्षा बैठकें आयोजित करूंगा'

शहर में बढ़ते यौन शोषण के मामलों के बारे में पूछे जाने पर, पाटिल ने कहा, ''संरक्षक या प्रभारी मंत्री के रूप में, मैं जिले से संबंधित हर एक विषय की समीक्षा करूंगा। मैं विभिन्न विषयों पर नौ समीक्षा बैठकें आयोजित करूंगा। पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक के दौरान इस मुद्दे को उठाऊंगा।'' उन्होंने कहा कि इस तरह के अपराधों पर अंकुश लगाने के उपायों के साथ-साथ कुछ जन जागरूकता कार्यक्रमों पर भी समीक्षा बैठक में चर्चा की जाएगी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।