1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. Maharashtra News: पेड़ से टकराई कार, दो लोगों की मौके पर हुई मौत, दो घायल

Maharashtra News: पेड़ से टकराई कार, दो लोगों की मौके पर हुई मौत, दो घायल

 Edited By: Malaika Imam
 Published : Jul 24, 2022 10:46 pm IST,  Updated : Jul 24, 2022 10:46 pm IST

Maharashtra News: अधिकारी ने कहा कि घटना शनिवार सुबह मुंबई-अहमदाबाद राजमार्ग पर हुई और कार में चार लोग सवार थे।

Maharashtra News- India TV Hindi
Maharashtra News Image Source : REPRESENTATIVE IMAGE

Highlights

  • कार में चार लोग थे सवार
  • हादसे में कार के परखच्चे उड़े
  • मृतकों की हुई पहचान

Maharashtra News: महाराष्ट्र के पालघर जिले के विरार में एक कार के पेड़ से टकराने के बाद दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने कहा कि घटना शनिवार सुबह मुंबई-अहमदाबाद राजमार्ग पर हुई और कार में चार लोग सवार थे। उन्होंने कहा, ''दो लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जिनकी पहचान जतिन पटेल और दिनेश मारचंदे के रूप में हुई है, जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए। दुर्घटना में कार के परखच्चे उड़ गए।"

हत्या मामले में पांच महीने बाद मुख्य आरोपी गिरफ्तार

वहीं, महाराष्ट्र में करीब पांच महीने पहले एक व्यक्ति की हत्या के मामले में वांछित मुख्य आरोपी को पुलिस ने पिछले सप्ताह शनिवार को गिरफ्तार किया। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी थी। पालघर के विरार कस्बे के समरसिंह उर्फ ​​समय विक्रमसिंह चौहान की 26 फरवरी को यहां के मनवेलपाड़ा में दो अज्ञात लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। 

विरार अपराध इकाई के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक प्रमोद बदख ने बताया कि पुलिस जांच दल ने बाद में मुंबई, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड जैसे विभिन्न स्थानों से अपराध के सिलसिले में 12 लोगों को गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि मुख्य आरोपी अखिलेश शैलेश तिवारी उर्फ ​​राजू गिरफ्तारी से बचने के लिए उत्तर प्रदेश, दिल्ली, बिहार और नेपाल में छिपता रहा। 

आरोपी को बिहार के कटिहार से किया गया गिरफ्तार 

अधिकारी ने बताया कि एक गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने शनिवार को आरोपी को बिहार के कटिहार से गिरफ्तार किया। उन्होंने कहा कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता, शस्त्र अधिनियम और महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम (मकोका) के संबंधित प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।