1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. Maharashtra Political Crisis: महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे दे सकते हैं पद से इस्तीफा, सूत्रों के हवाले से खबर

Maharashtra Political Crisis: महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे दे सकते हैं पद से इस्तीफा, सूत्रों के हवाले से खबर

 Written By: Rituraj Tripathi @riturajfbd
 Published : Jun 22, 2022 12:31 pm IST,  Updated : Jun 22, 2022 01:19 pm IST

Maharashtra Political Crisis: महाराष्ट्र में सियासी संकट गहराता जा रहा है। इस बीच सूत्रों के हवाले से एक बड़ी खबर सामने आई है। चर्चा है कि सीएम उद्धव ठाकरे अपने पद से इस्तीफा दे सकते हैं।

Uddhav Thackeray- India TV Hindi
Uddhav Thackeray Image Source : PTI

Highlights

  • महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे सरकार पर संकट के बादल
  • सीएम उद्धव ठाकरे दे सकते हैं सीएम पद से इस्तीफा
  • सियासी हंगामे के बीच राज्यपाल कोश्यारी और सीएम ठाकरे कोरोना पॉजिटिव

Maharashtra Political Crisis: महाराष्ट्र में सियासी संकट गहराता जा रहा है। इस बीच सूत्रों के हवाले से एक बड़ी खबर सामने आई है। चर्चा है कि सीएम उद्धव ठाकरे अपने पद से इस्तीफा दे सकते हैं। इससे पहले उद्धव शिवसेना के सभी सांसदों और विधायकों से बात करेंगे। बता दें कि महाराष्ट्र में शिवसेना, कांग्रेस और एनसीपी की महाविकास अघाड़ी सरकार पर सियासी संकट के बादल मंडरा रहे हैं। उद्धव ठाकरे सरकार खतरे में है क्योंकि शिवसेना के कद्दावर नेता एकनाथ शिंदे बागी हो चुके हैं। शिंदे के बागी तेवर को देखते हुए शिवसेना ने उन्हें विधायक दल के नेता के पद से तो हटा दिया है, लेकिन एकनाथ शिंदे इन फैसलों से किसी तरह के प्रेशर में नजर नहीं आ रहे हैं। 

संजय राउत बोले- ज्यादा से ज्यादा सत्ता ही जाएगी

महाराष्ट्र में जारी सियासी संकट के बीच शिवसेना नेता संजय राउत का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा, 'एकनाथ शिंदे से आज सुबह मेरी एक घंटे बात हुई है। इस बात की पूरी जानकारी मैंने सीएम उद्धव ठाकरे को दी है। हम गुवाहाटी में मौजूद विधायकों के संपर्क में हैं। सभी विधायक जल्द मुंबई लौटेंगे।'  राउत ने ये भी कहा, 'बीजेपी का सपना कभी पूरा नहीं होगा। ज्यादा से ज्यादा क्या होगा? सत्ता जाएगी तो फिर से आ जाएगी। लेकिन सत्ता से ऊपर पार्टी की प्रतिष्ठा होती है।' इस दौरान राउत ने ये भी कहा कि एकनाथ शिंदे हमारे करीबी साथी हैं। 

एकनाथ शिंदे ने किया 40 विधायकों के समर्थन का दावा

शिंदे ने बुधवार को दावा किया है कि उनके पास 40 विधायकों का समर्थन है। इसके अलावा जल्द ही 10 और विधायक मेरे साथ आएंगे। लेकिन मैं किसी की आलोचना नहीं करना चाहता। बता दें शिंदे ने ये बयान गुवाहाटी हवाई अड्डे पर पहुंचने पर पत्रकारों से बातचीत के दौरान दिया। बता दें कि शिवसेना के विधानसभा में इस समय 56 विधायक हैं। गौरतलब है कि शिंदे सोमवार देर रात मुंबई से शिवसेना के कुछ विधायकों के साथ निकल गए थे। इसके बाद उन्होंने गुजरात के सूरत में डेरा डाला था। हालांकि बाद में उन्होंने गुवाहाटी जाने का फैसला किया और वह असम पहुंच गए। 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।