1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. दिल दहलाने वाला हादसा: पुणे में ट्रक ने कार को मारी टक्कर, 9 लोगों की मौत

दिल दहलाने वाला हादसा: पुणे में ट्रक ने कार को मारी टक्कर, 9 लोगों की मौत

 Published : Jan 17, 2025 12:46 pm IST,  Updated : Jan 17, 2025 01:20 pm IST

महाराष्ट्र के पुणे में भीषण सड़क हादसा हुआ है। एक ट्रक ने कार को पीछे से टक्कर मार दी जिसमें 9 लोगों की मौत की खबर सामने आई है।

सांकेतिक फोटो।- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो। Image Source : PTI

महाराष्ट्र के पुणे शहर से सड़क हादसे का एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आ रहा है। इस सड़क हादसे में कुल 9 लोगों की मौत हो गई है। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, ट्रक ने एक कार को पीछे से टक्कर मार दी है। इसके कारण ये भीषण हादसा हुआ जिसमें इतनी बड़ी संख्या में लोगों की मौत हो गई है। सड़क हादसे की इस घटना को लेकर अधिक जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।

कैसे हुआ हादसा?

अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, ये घटना पुणे के नारायणगांव इलाके में हुई है। पुणे ग्रामीण पुलिस एसपी पंकज देशमुख ने बताया है कि दुर्घटना तब हुई जब एक ट्रक ने एक कार को पीछे से टक्कर मार दी, जो आगे चलकर एक बस (जो खड़ी थी) से टकरा गई।

PTI के मुताबिक, सड़क हादसे की ये घटना पुणे-नासिक राजमार्ग पर शुक्रवार की सुबह 10 बजे के करीब हुई है। नारायणगांव की ओर जा रही मिनीवैन को पीछे से टक्कर लग गई। इसके बाद मिनीवैन बस से टकरा गई जिसमें कोई भी सवार नहीं था। मिनीवैन में सवार सभी नौ लोगों की मौत हो गई।

गुरुवार को भी हुआ था हादसा

बीते गुरुवार को भी पुणे से हादसे की एक बड़ी खबर सामने आई थी। यहां शिकरापुर चाकन हाईवे पर एक बेकाबू ट्रेलर तेज रफ्तार से करीब 12 से 15 गाड़ियों से जा भिड़ा था। इस हादसे में 5 लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की खबर सामने आई थी। कई गाड़ियां भी ट्रेलर की चपेट में आने से क्षतिग्रस्त हो गई थीं।

ये भी पढे़ें- अश्लीलता फैलाने के मामले में ठाणे पुलिस का बड़ा एक्शन, 8 महिलाओं समेत 40 लोगों पर हुई FIR

खौफनाक मंजर! पुणे में 15 गाड़ियों से जा भिड़ा बेकाबू ट्रेलर, सामने आया दिल दहला देने वाला CCTV फुटेज

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।