1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. कौन बनेगा महाराष्ट्र भाजपा का अध्यक्ष? इस नाम का चुना जाना लगभग तय

कौन बनेगा महाराष्ट्र भाजपा का अध्यक्ष? इस नाम का चुना जाना लगभग तय

 Reported By: Yogendra Tiwari Edited By: Subhash Kumar
 Published : Jun 30, 2025 11:46 am IST,  Updated : Jun 30, 2025 11:54 am IST

महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए नामांकन दाखिल किए जाएंगे। हालांकि, इससे पहले इस बात का खुलासा हो गया है कि महाराष्ट्र भाजपा के अध्यक्ष पद पर किस नेता का चुना जाना लगभग तय है।

Maharashtra bjp president Ravindra Chavan- India TV Hindi
महाराष्ट्र भाजपा का अध्यक्ष का नाम लगभग तय। Image Source : PTI

भारतीय जनता पार्टी विभिन्न राज्यों के लिए अपने अध्यक्ष का चुनाव आयोजित करवा रही है। इसी क्रम में आज सोमवार को महाराष्ट्र में अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल किया जाएगा। ये नामांकन 3:00 से 5:00 के बीच दाखिल किया जाएगा। हालांकि, नामांकन दाखिल होने से पहले ही इस बात को लेकर खुलासा हो गया है कि महाराष्ट्र में भाजपा अध्यक्ष का पद किस नेता को मिलने वाला है। भाजपा सूत्रों की मानें तो महाराष्ट्र बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष पद पर महाराष्ट्र बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष रविंद्र चौहान का चुना जाना तय है।

कब होगी अध्यक्ष के नाम की घोषणा?

महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष की चुनावी प्रक्रिया शुरू हो गई है। प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए 30 जून को भाजपा प्रदेश कार्यालय मुंबई में नामांकन दाखिल किए जा सकेंगे। यह आवेदन 3 से शाम 5:00 बजे के बीच जमा किए जा सकेंगे। क्षेत्रीय अध्यक्ष और राष्ट्रीय परिषद सदस्यों के चुनाव की घोषणा 1 जुलाई को शाम 5:00 बजे की जाएगी। 1 जुलाई को शाम 5:00 बजे प्रदेश भाजपा के नए अध्यक्ष और राष्ट्रीय परिषद के सदस्यों की घोषणा की जाएगी।

भाजपा के सूत्रों ने क्या बताया?

भारतीय जनता पार्टी के विश्वसनीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, माना जा रहा है कि पूर्व मंत्री रविंद्र चौहान का महाराष्ट्र बीजेपी का अध्यक्ष बनना तय हैं। हालांकि, फिर भी लोकतांत्रिक मार्ग से प्रदेश के अध्यक्ष के रूप में उनके नाम पर मुहर लगाने के औपचारिकता के लिए चुनावी कार्यक्रम घोषित किया गया है।

कौन हैं रविंद्र चौहान?

भाजपा नेता रविंद्र चौहान मौजूदा समय में पार्टी के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। रविंद्र चौहान डोंबिवली विधानसभा क्षेत्र से चार बार विधायक चुने जा चुके हैं। रविंद्र चौहान पिछली महायुती सरकार में लोक निर्माण मंत्री थे। उन्हें मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का विश्वसनीय एवं करीबी माना जाता है।

ये भी पढ़ें- मुंबई कांग्रेस में बड़ा विवाद, वर्षा गायकवाड़ के खिलाफ एकजुट हुए वरिष्ठ नेता, लगाया ये बड़ा आरोप

तीन भाषा को लेकर महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला, रद्द किए पुराने दोनों फैसले; बनाई नई कमेटी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।