1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे ने उठाया बड़ा कदम, बेटे श्रीकांत शिंदे को पार्टी में सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे ने उठाया बड़ा कदम, बेटे श्रीकांत शिंदे को पार्टी में सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

 Reported By: Sameer Bhaudas Bhise Edited By: Subhash Kumar
 Published : Mar 31, 2026 03:41 pm IST,  Updated : Mar 31, 2026 03:52 pm IST

महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री और शिवसेना पार्टी के प्रमुख एकनाथ शिंदे ने महराष्ट्र की सभी 48 लोकसभा सीटों के लिए संपर्क प्रमुखों के नाम की घोषणा कर दी है। उन्होंने बेटे श्रीकांत शिंदे को भी बड़ी जिम्मेदारी दी है।

eknath shinde shrikant shinde- India TV Hindi
एकनाथ शिंदे ने बेटे श्रीकांत को दी बड़ी जिम्मेदारी। (फाइल फोटो) Image Source : PTI

शिवसेना के मुख्य नेता और महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बेटे श्रीकांत शिंदे को पार्टी में बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। पार्टी संगठन में आधिकारिक रूप से  श्रीकांत शिंदे का कद बढ़ाया गया है। मुंबई में लोकसभा चुनाव में शिवसेना को एक भी सीट नही मिल पाई थी जिसके चलते एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना ने अभी से मुंबई के सभी 6 लोकसभा चुनाव क्षेत्र की जिम्मेदारी श्रीकांत शिंदे को सौंप दी है।

 48 सीटों के लिए संपर्क प्रमुखों की घोषणा

लोकसभा चुनाव को  ध्यान में रखते हुए शिवसेना ने पहले ही कमर कस ली है। शिवसेना के मुख्य नेता और राज्य के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के आदेश पर पार्टी ने राज्य की सभी 48 लोकसभा सीटों के लिए संपर्क प्रमुखों की घोषणा कर दी है। इसमें मुंबई की छह लोकसभा सीटों और ठाणे लोकसभा की जिम्मेदारी शिवसेना संसदीय दल के नेता सांसद डॉ. श्रीकांत शिंदे को सौंपी गई है। भिवंडी और कल्याण लोकसभा के संपर्क प्रमुख के रूप में सांसद नरेश म्हस्के को चुना गया है।

श्रीकांत शिंदे को इन सीटों की जिम्मेदारी

शिवसेना ने राज्य की सभी लोकसभा सीटों के लिए संपर्क प्रमुख घोषित कर दिए हैं। मुंबई उत्तर, मुंबई उत्तर पश्चिम, मुंबई उत्तर मध्य, मुंबई दक्षिण मध्य, पूर्वोत्तर मुंबई और दक्षिण मुंबई — इन मुंबई की सभी छह लोकसभा सीटों के संपर्क प्रमुख पद की जिम्मेदारी सांसद डॉ. श्रीकांत शिंदे को दी गई है। डॉ. श्रीकांत शिंदे के साथ मंत्री योगेश कदम, विधायक नीलेश राणे और पूर्व सांसद राहुल शेवाळे को भी मुंबई की लोकसभा सीटों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। साथ ही ठाणे लोकसभा का संपर्क प्रमुख पद भी डॉ. श्रीकांत शिंदे को ही दिया गया है।

लोकसभा क्षेत्रवार संपर्क प्रमुख:

1) मुंबई उत्तर, मुंबई उत्तर पश्चिम, मुंबई उत्तर मध्य, मुंबई दक्षिण मध्य, ईशान्य मुंबई व दक्षिण मुंबई – सांसद डॉ. श्रीकांत शिंदे

2) ठाणे – सांसद डॉ. श्रीकांत शिंदे
3) भिवंडी व कल्याण – सांसद नरेश म्हस्के
4) नंदुरबार - पूर्व विधायक शिरीष चौधरी
5) धुले व दिंडोरी - शिवसेना सचिव भाऊसाहेब चौधरी
6) जलगाव - विधायक दिलीप लांडे
7) रावेर - विधायक तुकाराम काते
8) बुलढाणा - संजय सोनार
9) अकोला - पूर्व विधायक राजन सालवी
10) अमरावती - विधायक किशोर अप्पा पाटील
11) वर्धा - विधायक डॉ. मनीषा कायंदे
12) रामटेक - अनिल कोकील
13) नागपूर - पूर्व सांसद संजय निरुपम
14) भंडारा-गोंदिया - विलास चावरी
15) गडचिरोली- चिमूर - पूर्व मंत्री जगदीश गुप्ता
16) चंद्रपूर - विधायक कृपाल तुमाने
17) यवतमाळ - वाशिम - शिवसेना उपनेत्री प्रिती बंड
18) हिंगोली - शिवसेना उपनेता आनंदराव जाधव
19) नांदेड - दत्ता दलवी
20) परभणी - भास्कर आंबेकर
21) जालना – सांसद संदिपान भुमरे
22) छत्रपती संभाजी नगर - विलास पारकर
23) नाशिक – विधायक सुहास कांदे
24) पालघर – पांडुरंग पाटील
25) रायगड - अनिल नवघरे
26) कोल्हापूर, मावळ व पुणे लोकसभा - मंत्री उदय सामंत
27) बारामती – किरण लांडगे
28) शिरुर – विधायक शरद सोनवणे
29) अहिल्यानगर – शिवसेना सचिव राम रेपाले
30) शिर्डी – सांसद डॉ. ज्योती वाघमारे
31) बीड – मनोज शिंदे
32) धाराशिव – पूर्व सांसद उन्मेष पाटील
33) लातूर – मंगेश कुडालकर
34) सोलापूर – सांसद धैर्यशील माने
35) माढा – चंद्रहार पाटील
36) सांगली – योगेश जानकर
37) सातारा – शरद कणसे
38) रत्नागिरी – राजेश मोरे, नगरसेवक
39) सिंधूदुर्ग – बाला चिंदरकर
40) हातकणंगले – विधायक सुहास बाबर

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।