1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. दिल दहलाने वाला हादसा: पिकनिक के दौरान अरब सागर में डूबे 3 लोग, 4 अन्य लापता

दिल दहलाने वाला हादसा: पिकनिक के दौरान अरब सागर में डूबे 3 लोग, 4 अन्य लापता

 Published : Oct 03, 2025 07:32 pm IST,  Updated : Oct 03, 2025 10:46 pm IST

महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग में अरब सागर में एक ही परिवार के तीन सदस्य डूब गए हैं। पुलिस ने बताया है कि चार अन्य लोग लापता भी हैं।

Maharashtra Sindhudurg family drown in Arabian Sea- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो। Image Source : PEXELS

महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग जिले से दिल को दहला देने वाले हादसे की खबर सामने आ रही है। जानकारी के मुताबिक, सिंधुदुर्ग जिले में पिकनिक मनाने के दौरान अरब सागर में एक ही परिवार के तीन सदस्य डूब गए हैं। पुलिस ने जानकारी दी है कि इस हादसे में चार अन्य लोग लापता भी हैं। इस दर्दनाक घटना के सामने आने के बाद से हर कोई हैरान है। पुलिस ने बताया है कि हादसे का शिकार सभी लोग एक ही परिवार के थे।

कब और कहां हुआ हादसा?

दरअसल, ये पूरी घटना शुक्रवार को शाम 4 बजे के करीब मुंबई से 490 किलोमीटर से भी ज्यादा की दूरी पर स्थित शिरोडा-वेलागर समुद्र तट पर हुई है। पुलिस की ओर से अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, पिकनिक के दौरान एक परिवार के कम से कम तीन लोग समुद्र में डूब गए हैं। वहीं, उनके साथ समुद्र में उतरे चार अन्य लोग लापता हो गए हैं। पुलिस ने बताया है कि ग्रुप में शामिल  एक 16 साल की लड़की को बचा लिया गया है।

कैसे हुआ हादसा?

महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग जिले में हुई इस घटना को लेकर एक पुलिस अधिकारी ने बताया- "एक ही परिवार के 8 लोग पिकनिक मना रहे थे। उनमें से दो कुडाल (सिंधुदुर्ग) में ठहरे थे, जबकि छह अन्य बेलगाम (कर्नाटक के बेलगावी) से आए थे। सभी आठ लोग तैरने के लिए समुद्र में गए, लेकिन कुछ ही देर बाद वे डूबने लगे। सूचना मिलने पर पुलिस और स्थानीय आपदा प्रबंधन टीम ने बचाव अभियान शुरू किया।"

तीन लोगों के शव बरामद किए गए

पुलिस अधिकारी ने जानकारी दी है कि "तलाशी के दौरान तीन लोगों के शव बरामद किए गए है। वहीं, चार अन्य लोग अब भी लापता हैं।" उन्होंने बताया कि 16 वर्षीय एक लड़की को बचाया गया है और बाकी चार की तलाश देर शाम तक जारी रही।" (इनपुट: भाषा)

ये भी पढे़ं- दुर्गा माता मूर्ति के साथ शख्स ने किया गलत व्यवहार, महिला पुलिस ने आरोपी का निकाला जुलूस, देखें Video

घर में चल रही थी शादी की तैयारी और मौसी-भांजी की हो गई मौत, सोते समय सांप ने डसा; मुंबई में खौफनाक घटना

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।