1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. केंद्रीय मंत्री ने शिवसेना पर साधा निशाना, कहा- रावण भी इन्हें 5 साल के सीएम पद का ऑफर दे, ये उसके साथ भी चले जाएंगे

केंद्रीय मंत्री ने शिवसेना पर साधा निशाना, कहा- रावण भी इन्हें 5 साल के सीएम पद का ऑफर दे, ये उसके साथ भी चले जाएंगे

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 23, 2022 08:31 pm IST,  Updated : Apr 23, 2022 08:31 pm IST

जब राणे से अमरावती से निर्दलीय सांसद नवनीत राणा को सुरक्षा देने को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि हम उन्हें सुरक्षा देंगे। हमारी सुरक्षा से अच्छी सुरक्षा नहीं हो सकती, वे (नवनीत राणा) लोकप्रतिनिधि हैं। उन्हें सिर्फ मदद के लिए मुझे कहना होगा।   

Narayan Rane- India TV Hindi
Narayan Rane Image Source : ANI

Highlights

  • केंद्रीय मंत्री नारायण राणे ने शिवसेना और सीएम उद्धव ठाकरे पर निशाना साधा
  • कहा- शिवसेना के नेता किसी के भी साथ जा सकते हैं।
  • 'रावण इनके पास आए और 5 साल के लिए सीएम पद का ऑफर दे तो ये उसके साथ भी चले जाएंगे।'

मुंबई: महाराष्ट्र में हनुमान चालीसा का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस बीच केंद्रीय मंत्री नारायण राणे ने शिवसेना और सीएम उद्धव ठाकरे पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि शिवसेना के नेता किसी के भी साथ जा सकते हैं। अगर रावण इनके पास आए और 5 साल के लिए सीएम पद का ऑफर दे तो ये उसके साथ भी चले जाएंगे। उन्होंने कहा कि शिवसेना पैसे और पॉवर के लिए किसी के भी साथ जा सकती है। गौरतलब है कि राणे ने महाराष्ट्र में शिवसेना, कांग्रेस और एनसीपी के बीच गठबंधन को लेकर ये तंज कसा है। 

इसके अलावा जब राणे से अमरावती से निर्दलीय सांसद नवनीत राणा को सुरक्षा देने को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि हम उन्हें सुरक्षा देंगे। हमारी सुरक्षा से अच्छी सुरक्षा नहीं हो सकती, वे (नवनीत राणा) लोकप्रतिनिधि हैं। उन्हें सिर्फ मदद के लिए मुझे कहना होगा। 

गौरतलब है कि महाराष्‍ट्र के अमरावती से निर्दलीय सांसद नवनीत कौर राणा और उनके विधायक पति रवि राणा को मुंबई पुलिस बिना किसी वारंट के अपने साथ खार पुलिस स्टेशन ले गई जिसके बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। मुंबई पुलिस ने राणा दंपति को दंगा भड़काने और लॉ एंड आर्डर की हालत शहर में बिगाड़ने की धारा 153 (A) के तहत गिरफ्तार किया है। अब राणा दंपत्ति को रविवार को मुंबई के बांद्रा कोर्ट के हॉलिडे बेंच के सामने पेश किया जाएगा।

इससे पहले ‘मातोश्री’ के बाहर हनुमान चालीसा का पाठ करने के नवनीत राणा और उनके पति के ऐलान के बाद महाराष्ट्र में शनिवार को जमकर हंगामा देखने को मिला था। निर्दलीय सांसद के ऐलान के बाद शिवसैनिक उनके घर के बाहर जमा हो गए थे और नारेबाजी करने लगे थे। दिन भर चले हाई वोल्टेज ड्रामे के बीच, नवनीत राणा और उनके पति रवि राणा के खिलाफ केस दर्ज करने के बाद पुलिस दोनों नेताओं को अपने साथ थाने लेकर गई थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।