1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. देवेंद्र फडणवीस को दी थी जान से मारने की धमकी, अब मुंबई पुलिस ने आरोपी को दबोचा

देवेंद्र फडणवीस को दी थी जान से मारने की धमकी, अब मुंबई पुलिस ने आरोपी को दबोचा

 Reported By: Suraj Ojha Edited By: Subhash Kumar
 Published : Feb 29, 2024 08:19 pm IST,  Updated : Feb 29, 2024 09:42 pm IST

सांताक्रुज पुलिस ने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और गृहमंत्री देवेंद्र फडणवीस के खिलाफ अपमानजनक भाषा का प्रयोग करने और उन्हें जान से मारने की धमकी देने के मामले में FIR दर्ज की थी।

फडणवीस को धमकी देने वाला गिरफ्त में।- India TV Hindi
फडणवीस को धमकी देने वाला गिरफ्त में। Image Source : PTI

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस को जान से मारने की धमकी देने और उनके खिलाफ अभद्र  भाषा का प्रयोग करने के मामले में मुंबई पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। मुंबई की सांताक्रुज पुलिस स्टेशन ने आरोपी योगेश सावंत को गिरफ्तार किया है। आरोपी योगेश सावंत को नवी मुंबई इलाके से गिरफ्तार कर आज कोर्ट में पेश किया गया, जहां कोर्ट ने उसे 14 दिनों के लिए जुडिशियल कस्टडी में भेज दिया है। आइए जानते हैं क्या है ये पूरा मामला।

पुलिस ने धमकी देने वाले को गिरफ्तार किया

दरअसल, महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और गृहमंत्री देवेंद्र फडणवीस के खिलाफ अपमानजनक भाषा का प्रयोग करने और उन्हें जान से मारने की धमकी देने के मामले में अज्ञात शख्स के खिलाफ मुंबई की सांताक्रुज पुलिस ने FIR दर्ज की थी। पुलिस ने इस मामले में IPC की धारा 153(A), 500, 505 (3), 506(2), और 34 के तहत FIR दर्ज किया था। इसी आरोप में योगेश सावंत नामक शख्स को गिरफ्तार किया गया है। 

इंटरव्यू में देवेंद्र फडणवीस को दी थी धमकी

सूत्रों ने बताया की “गावरान विश्लेषक” नाम के फेसबुक चैनल पर एक शख्स ने इंटरव्यू दिया और उस दौरान उसने फडणवीस के लिए अभद्र भाषा का प्रयोग किया और उन्हें जान से मारने की बात भी की। इतना ही नहीं इस इंटरव्यू को फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर और यूट्यूब पर भी पोस्ट किया गया। शिकायतकर्ता का कहना है की इस वीडियो की वजह से दो समाज में द्वेष निर्माण हो सकता है। पुलिस को मिली इस शिकायत के आधार पर पुलिस ने इंटरव्यू देने वाले और योगेश सावंत नाम के शख्स के खिलाफ FIR दर्ज की है। 

ये भी पढ़ें- महाराष्ट्र में सियासी हलचल फिर से तेज, शरद पवार ने सीएम शिंदे, फड़णवीस और अजित को खाने पर बुलाया

Intel India के पूर्व चीफ की सड़क हादसे में मौत, साइकिल चलाते समय तेज रफ्तार कैब ने मारी टक्कर

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।