महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई से एक दुखद खबर सामने आई है। दरअसल, मुंबई के चेंबूर में एक शख्स ने महिला और उसकी नाबालिग पर चाकू से हमला किया फिर उसने आत्महत्या कर ली। शख्स की उम्र 30 साल बताई जा रही है। एक पुलिस अधिकारी ने गुरुवार को इस घटना की जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि यह घटना बुधवार को सांईबाबा नगर में रात 8:45 बजे हुई।
Related Stories
महिला के घर में घुस दरवाजा किया बंद
पुलिस के मुताबिक, स्थानीय बाजार में काम करने वाला राहुल निषाद एक 35 वर्षीय महिला के घर में घुस गया और दरवाजा बंद कर दिया। इसके बाद उसने चाकू से उस पर हमला कर, दिया जिससे महिला की छाती, गर्दन और हाथों पर चोट आ गई।
महिला के पति को जानता था मृतक
अधिकारी ने आगे बताया कि अपनी माता को बचाने आई 15 वर्षीय बेटी के भी गर्दन और हाथों पर चोट आई है। किसी तरह मां और बेटी ने दरवाजा खोलने के बाद भागकर अपनी जान बचाई। उन्होंने बताया कि निषाद ने इसके बाद खुद को चाकू घोंपकर आत्महत्या कर ली। अधिकारी ने बताया कि मृतक महिला के पति को जानता था।