1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. मुकेश अंबानी ने बेटे अनंत के साथ जन्मदिन पर सिद्धिविनायक मंदिर में किए दर्शन, सामने आया Video

मुकेश अंबानी ने बेटे अनंत के साथ जन्मदिन पर सिद्धिविनायक मंदिर में किए दर्शन, सामने आया Video

 Reported By: Atul Singh, Edited By: Amar Deep
 Published : Apr 19, 2024 09:56 pm IST,  Updated : Apr 19, 2024 09:56 pm IST

मुकेश अंबानी ने अपने जन्मदिन पर मुंबई के प्रसिद्ध सिद्धिविनायक मंदिर में दर्शन किए। उनके साथ अनंत अंबानी भी मौजूद रहे। बता दें कि हाल ही में फोर्ब्स के द्वारा जारी रिपोर्ट के मुताबिक मुकेश अंबानी सबसे अमीर भारतीय हैं।

जन्मदिन पर पहुंचे सिद्धिविनायक मंदिर।- India TV Hindi
जन्मदिन पर पहुंचे सिद्धिविनायक मंदिर। Image Source : INDIA TV

मुंबई: दुनिया भर के टॉप अमीरों की सूची में शुमार मुकेश अंबानी का आज जन्मदिन है। इस मौके पर उन्होंने मुंबई में स्थित प्रसिद्ध सिद्धिविनायक मंदिर में भगवान गणपति के दर्शन किए। इस मौके पर देश के बड़े उद्योगपति मुकेश अंबानी के साथ उनके बेटे अनंत अंबानी भी मौजूद रहे। बता दें कि सिद्धिविनायक मंदिर में दर्शन के दौरान मंत्रोच्चार लगातार जारी रहा। वहीं इसका वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में मुकेश अंबानी और उनके बेटे अनंत अंबानी एक साथ दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान मंदिर के पुजारियों के दौरान विधि-विधान के साथ पूजन का कार्य संपन्न कराया गया।

भक्ति में लीन दिखे मुकेश अंबानी और अनंत अंबानी।
Image Source : INDIA TVभक्ति में लीन दिखे मुकेश अंबानी और अनंत अंबानी।

नीता अंबानी ने स्वर्ण मंदिर में टेका मत्था

वहीं रिलायंस फाउंडेशन की संस्थापक और अध्यक्ष नीता अंबानी ने अमृतसर में स्थित स्वर्ण मंदिर में मत्था टेका। नीता अंबानी गुरुवार की शाम श्री हरमंदिर साहिब (स्वर्ण मंदिर) पहुंची थीं। स्वर्ण मंदिर के प्रबंधक इकबाल सिंह मुखी ने शुक्रवार को बताया कि वह शाम करीब 7.30 बजे यहां पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने स्वर्ण मंदिर के गर्भगृह में मत्था टेकने से पहले पवित्र मंदिर की 'परिक्रमा' की। यहां मत्था टेकने के बाद उन्होंने कड़ा प्रसाद खाया। वह स्वर्ण मंदिर के पवित्र 'सरोवर' के चारों ओर बने संगमरमर के गलियारे में बैठीं और गुरबानी कीर्तन भी सुना। मुखी ने बताया, ''वह रात 11.30 बजे तक स्वर्ण मंदिर परिसर में रहीं और इस दौरान उन्होंने 'लंगर' में भोजन भी किया।'' उन्होंने कहा कि नीता अंबानी हर साल स्वर्ण मंदिर में मत्था टेकने आती हैं।

विधि-विधान से की पूजा-अर्चना।
Image Source : INDIA TVविधि-विधान से की पूजा-अर्चना।

भारत के सबसे अमीर व्यक्ति हैं मुकेश अंबानी

बता दें कि हाल ही में फोर्ब्स की ओर से जारी की गई रिपोर्ट के अनुसार रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) के प्रमुख मुकेश अंबानी सबसे अमीर भारतीय बने हुए हैं। ‘फोर्ब्स’ की दुनिया के अरबपतियों की सूची में अंबानी शीर्ष 10 में आ गए हैं। वह दुनिया के नौवें सबसे अमीर व्यक्ति हैं। रिलायंस इंडस्ट्रीज का कारोबार तेल से लेकर दूरसंचार क्षेत्र में फैला हुआ है। फोर्ब्स के अनुसार, अंबानी (66) की संपत्तियां 116 अरब डॉलर की हैं। इससे पिछले साल यानी 2023 में उनकी संपत्तियों का मूल्य 83.4 अरब डॉलर था।

यह भी पढ़ें- 

Lok Sabha Elections 2024: टिकट में देरी से छगन भुजबल नाराज, नासिक सीट से वापस लिया अपना नाम

वोटिंग की पॉजिटिव खबर: जब दुनिया की सबसे छोटी महिला पहुंची वोट देने, सुनें मतदान के बाद क्या कहा?

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।